T20 SERIES: अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

T20 SERIES:

पहले टी20 में भारत ने अभिषेक शर्मा की 84 रन की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया।

NAB के 75वें स्थापना दिवस में शामिल हुईं नीता अंबानी, अगले 5 साल में 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने सोमवार को नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB) के 75वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। अपने संबोधन में नीता अंबानी ने भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि को भी याद किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल टीम ने पहला ब्लाइंड महिला विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया।

ओवैसी भाजपा की बी-टीम की तरह काम करते हैं: सपा नेता रविदास मेहरोत्रा

UP NEWS:

सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा की बी-टीम की तरह काम करने का आरोप लगाया।

महंगे कॉस्मेटिक छोड़िए, लीवर और रंजन पित्त ठीक होंगे तो खुद निखरेगा चेहरा: आयुर्वेद की राय

जब चेहरे की खूबसूरती की बात होती है, तो ज्यादातर लोग महंगे कॉस्मेटिक क्रीम और पार्लर ट्रीटमेंट पर भरोसा करते हैं। लेकिन आयुर्वेद की सोच इससे अलग है। हमारे आयुर्वेद के अनुसार रंजन पित्त को संतुलित करने के लिए सही आहार और शांत मन बहुत जरूरी है। आंवला, अनार, चुकंदर और नारियल पानी खून को साफ करने में मदद करते हैं और भूमि आंवला जैसी जड़ी बूटियां लीवर को मजबूत बनाती है।

राजस्थान में “डिस्टर्ब्ड एरिया बिल” क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

राजस्थान सरकार ने एक अहम विधेयक पास किया है, जिसके तहत राज्य के उन इलाकों में संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर नियंत्रण लगाया जाएगा। विधेयक पेश होने से पहले ही कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे असंवैधानिक बताया और आरोप लगाया कि, सरकार गुजरात मॉडल को राजस्थान में थोपना चाहती है।

दिल्ली पुलिस को मिला हाईटेक स्मार्ट चश्मा, फेस रिकॉग्निशन से अपराधियों की होगी तुरंत पहचान

दिल्ली पुलिस की एक महिला अधिकारी की आंखों पर दिख रहा यह काला चश्मा कोई आम चश्मा नहीं है। यह हाईटेक तकनीक से लैस ऐसा स्मार्ट डिवाइस है, जो आतंकियों और वांछित अपराधियों की पहचान करने में मदद करेगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह चश्मा स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है और इसे एक निजी कंपनी के साथ मिलकर करीब एक साल में डेवलप किया गया है।

सनातन की रक्षा शास्त्र और तर्क से ही संभव: अमित शाह

Amit Shah

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा नारेबाजी या शोर-शराबे से नहीं, बल्कि शास्त्र, तर्क और ज्ञान के माध्यम से ही संभव है। ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा … Read more

कोचबिहार में भाजपा विधायक के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन

Bangal News

Bangal News: कोचबिहार के नाटाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी को लेकर जनता का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। मारुगंज इलाके में स्थानीय लोगों ने विधायक पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय के सामने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक … Read more

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 42 की मौत के बाद लापता कुत्ते ‘बोरो’ की तलाश में जुटा पूरा देश

स्पेन में एक भीषण रेल हादसा सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिणी स्पेन के मलागा से राजधानी मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। पार्टी अध्यक्ष जेवियर लूना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी कि बचाव दल बुधवार को मौके पर पहुंचेगा।

23 जनवरी को यूपी में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, लखनऊ में हुआ हवाई हमले का रिहर्सल

उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रदेशव्यापी ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉकड्रिल के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, 23 जनवरी को शाम 6 बजे से दो मिनट तक हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।