Home » धर्म » प्रेमानंदजी महाराज के उपदेश: जीवन में शांति और आनंद का मार्ग

प्रेमानंदजी महाराज के उपदेश: जीवन में शांति और आनंद का मार्ग

प्रेमानंदजी महाराज के उपदेश

Premanand Ji Maharaj: वर्तमान समय में कर व्यक्ति दुनियावी चीजों के लिए कार्य कर रहा है और श्रेष्ठ बनने की होड़ में लगा हुआ है।इसी प्रयास के चलते व्यक्ति हमेशा परेशान और विचलित भी रहने लगा है। हमें लगता है जब हमें दौलत और शोहरत की प्राप्ति हो जाएगी तो हम निश्चितऔर आरामदायक जीवन जी सकेंगे। लेकिन इसके बाद भी मन की शांति नहीं मिल पाती। इसी विचार को लेकर प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि ” भगवान का नाम जप अथवा चिंतन ही आपके जीवन में आनंद और संतोष ला सकता है।” आज हम आपको प्रेमानंदजी महाराज के उपदेश के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जीवन में अपना कर आप भागवत प्राप्ति पाने के साथ शांति का जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

प्रेमानंदजी महाराज के उपदेश
प्रेमानंदजी महाराज के उपदेश

प्रेमानंदजी महाराज के उपदेश

  • भगवान की माया से भी बढ़कर भगवान का नाम है।
  • हर कार्य करते समय नाम जप करना श्रेष्ठ भजन है।
  • अध्यात्म मार्ग में आपका एक ही सच्चा साथी है आपके गुरुदेव।
  • वही निश्चिंत हो सकता है जो भगवान में चित्त जोड़े हुए है।
  • भगवान केवल अपनेपन से ही प्राप्त होता है, चित्त में भय आना पूर्व के पापों का फल है।
  • अध्यात्म की ऊंचाई का आधार आपकी सहनशक्ति है प्रभु के भरोसे से बढ़कर कोई साधना नहीं।
  • चतुर भक्त भगवान को चाहता है भगवान से नहीं।
  • सत्संग, अध्यात्म और भगवान के बिना कहीं भी चैन नहीं मिलेगा।
  • भजन कैसे चल रहा है और कितना चल रहा है ये गुप्त रखो।
  • पाप कर्म बढ़ जाने पर भगवान का चिंतन नहीं होता।
  • यदि नाम, प्रतिष्ठा और पद की चाह है तो ह्रदय अभी मलीन है।
  • मन की इच्छाओं पर शासन करना है तो नाम जप करना ही होगा।

निष्कर्ष

Premanand Ji Maharaj:  इन उपदेशों को जीवन में अपना कर आप अपने जीवन में धार्मिकता और आंतरिक शांति के मार्ग पर चल सकते है। व्यक्ति के द्वारा किए गए कार्य और उसके मन के विचार ही असल में वास्तविकता को आकार दिया करते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज के द्वारा दिए जाने वाले ज्ञान को अपने रोजाना के जीवन में अपनाकर आप जीवन की असल संतुष्टि को प्राप्त कर सकेंगे। इन सभी शिक्षाओं को अपनाना पूर्णता, शांति और आध्यात्मिक जागृति से भरे जीवन का उत्प्रेरक हो सकता है।

Read More: 23 नवंबर को बदलेगी राहु-केतु की चाल, इन 3 राशियों की खुल सकती है किस्मत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल