Home » Breaking News » मुर्शिदाबाद में बड़ा रेल हादसा: स्कूल वैन से टकराई लोकल ट्रेन, 3 छात्रों समेत 4 की मौत

मुर्शिदाबाद में बड़ा रेल हादसा: स्कूल वैन से टकराई लोकल ट्रेन, 3 छात्रों समेत 4 की मौत

TRAIN ACCIDENT NEWS: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर हो गई। हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेलवे गेट खुला होने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन की लापरवाही की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, निमतिता-कटवा लोकल ट्रेन के आने के बावजूद गोविंदपुर रेलवे फाटक खुला था, जिससे स्कूल वैन रेलवे ट्रैक पार करने लगी।

TRAIN ACCIDENT NEWS: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पूरा घटनाक्रम

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। इससे कुछ देर पहले नवद्वीप एक्सप्रेस गुजर चुकी थी और फाटक बंद नहीं किया गया। इसी दौरान स्कूल वैन ट्रैक पार कर रही थी कि तेज रफ्तार लोकल ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी।

वैन चालक की गलती से किया इनकार

चश्मदीदों का कहना है कि स्कूल वैन चालक की कोई गलती नहीं थी। फाटक खुला होने के कारण उसे ट्रेन आने का अंदाजा नहीं था और इसी वजह से यह भीषण दुर्घटना हुई।

TRAIN ACCIDENT NEWS: बचाव अभियान और अस्पताल में इलाज

टक्कर के बाद स्कूल वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को बहरामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

पुलिस के अनुसार, तीन स्कूली बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल तीन छात्रों और वैन चालक की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़े…अखिलेश यादव पर तंज कस बोले OP राजभर- ‘सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली’