Home » राष्ट्रीय » त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का पुलिस मुख्यालय में मिला शव, सर्विस पिस्टल से गोली चलने की आशंका

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का पुलिस मुख्यालय में मिला शव, सर्विस पिस्टल से गोली चलने की आशंका

त्रिपुरा डीजीपी का शव मुख्यालय में मिला

Tripura DGP: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ का शव राज्य के पुलिस मुख्यालय में मिलने से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक का माहौल है।राज्य के सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का शव पुलिस मुख्यालय के अंदर मिला। मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी गई।

आत्महत्या की आशंका

शुरुआती जांच में इस घटना को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि अनुराग धनखड़ ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी।हालांकि, उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।गोली लगने के तुरंत बाद अनुराग धनखड़ को जल्दबाजी में गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद विभिन्न जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Tripura DGP:  त्रिपुरा डीजीपी का शव मुख्यालय में मिला
त्रिपुरा डीजीपी का शव मुख्यालय में मिला
1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे

अनुराग धनखड़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे। वे 1994 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईपीएस अधिकारी थे और वर्तमान में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर कार्यरत थे।फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर किन परिस्थितियों या किस दबाव के चलते डीजीपी अनुराग धनखड़ ने यह कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।