Ukraine Peace Plan: ट्रंप प्रशासन ने बैठक के बाद एक 28-पॉइंट का प्लान तैयार किया है; इसके मुताबिक यूक्रेन को अपना लगभग 20% हिस्सा रूस को देना होगा। इसमें पूर्वी यूक्रेन का डोनबास इलाका शामिल है। यूक्रेन मात्र 6 लाख जवानों वाली सेना ही रख सकेगा।

नाटो में यूक्रेन की एंट्री रद्द —
Ukraine Peace Plan: नाटो में यूक्रेन की एंट्री नहीं होगी, नाटो सेनाएं यूक्रेन में नहीं रहेंगी। प्लान में कहा गया है कि रूस द्वारा शांति प्रस्तावों को मानने पर उस पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। साथ ही यूरोप में जब्त की गई लगभग 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति भी डिफ्रीज की जाएगी। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ है।
Ukraine Peace Plan: जेलेन्स्की को 27 नवंबर का अल्टीमेटम
ट्रंप ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि यूक्रेन उनका पीस प्लान स्वीकार करेगा। ट्रंप ने 27 नवंबर तक जेलेन्स्की को प्लान का जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। इस बीच शुक्रवार देर रात रूस ने अमेरिकी प्लान का समर्थन किया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ट्रंप का यह प्लान यूक्रेन में स्थायी शांति का आधार बनेगा।
जेलेन्स्की बोले — हम अपनी जमीन खोने के कगार पर
Ukraine Peace Plan: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की ने कहा कि हम अपनी जमीन और ज़मीर खोने के कगार पर हैं। रूस के साथ युद्ध के चार साल के दौरान पहली बार यूक्रेन के सामने दोराहे की स्थिति है। हमने शर्तें मानी तो अपने देश का एक बड़ा हिस्सा खो देंगे। साथ ही जिस जज़्बे और ज़मीर से हम रूस के खिलाफ लड़ रहे थे, उसे भी गंवा बैठेंगे। जेलेन्स्की ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा— “अगर यूक्रेन ने शर्तें नहीं मानीं तो वह अमेरिका जैसे एक अच्छे पार्टनर को खो देगा।” जेलेन्स्की ने कहा — मैं अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ इस बारे में बातचीत करना चाहता हूं, ताकि यूक्रेन का पक्ष और मजबूती से रखा जा सके।

28 पॉइंट प्लान की विशेषताएं —
-
यूक्रेन की संप्रभुता की गारंटी दी जाएगी।
-
इसमें क्रीमिया, लुहांस्क और डोनेत्स्क जैसे इलाकों पर रूसी कब्जे को मान्यता देने की बात की गई है।
-
इसमें यूक्रेन की सैन्य क्षमता को सीमित करने का प्रस्ताव शामिल है।
-
रूस पर अमेरिका और यूरोप के आर्थिक प्रतिबंध खत्म करने का प्रस्ताव है।
-
यूक्रेन नाटो की सदस्यता कभी स्वीकार नहीं करेगा — यह भी प्लान में शामिल है।
-
यूक्रेन में 100 दिनों के भीतर चुनाव कराने का प्रस्ताव शामिल है।
-
अमेरिका यूक्रेन को शर्तों के साथ सुरक्षा गारंटी देगा।
-
यूक्रेन के पुनर्निर्माण और निवेश में अमेरिका 50% प्रॉफिट लेगा।
-
रूस, यूक्रेन और यूरोप के बीच एक-दूसरे पर हमला न करने का समझौता होगा। इसके बाद पिछले 30 सालों के सभी मतभेदों का एक-एक करके समाधान किया जाएगा।
Written By- Adarsh Kathane
Read More: MODI: जी20 ने वैश्विक वित्त और विकास को नई दिशा दी: पीएम मोदी ,जानें क्या कहा मोदी ने विस्तार से







