Home » उत्तर प्रदेश » शामली में ATS की बड़ी कार्रवाई! जासूसी के शक में 4 गिरफ्तार , पाकिस्तान से जुड़े तार

शामली में ATS की बड़ी कार्रवाई! जासूसी के शक में 4 गिरफ्तार , पाकिस्तान से जुड़े तार

Spread the love

UP ATS ACTION: उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जासूसी के शक में चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी संदिग्धों पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है।

अलग-अलग इलाकों से पकड़े गए संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक, एटीएस टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। कैराना कोतवाली क्षेत्र से तीन पुरुषों को पकड़ा गया, जबकि सदर क्षेत्र से एक महिला को हिरासत में लिया गया।

UP ATS ACTION: 24 घंटे से चल रही थी निगरानी

सूत्रों के अनुसार, एटीएस पिछले 24 घंटे से शामली में डेरा डाले हुए थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुख्ता इनपुट मिलने के बाद टीम ने एक साथ कार्रवाई कर चारों को हिरासत में लिया।

पाकिस्तान को भेजी जा रही थी जानकारी

एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संवेदनशील जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तान भेज रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इन संदिग्धों का एक नेटवर्क हो सकता है, जिसके अन्य सदस्य भी जुड़े हो सकते हैं।

UP ATS ACTION: देवबंद ले जाया गया पूछताछ के लिए

हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को एटीएस टीम अपने साथ देवबंद ले गई है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में साजिद, इंतजार उर्फ टार्जन और उनके साथी शामिल हैं।

स्थानीय पुलिस को नहीं थी जानकारी

इस पूरी कार्रवाई की खास बात यह रही कि स्थानीय पुलिस को इसकी पहले से कोई सूचना नहीं थी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी इस कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है।

UP ATS ACTION: जांच जारी, बड़े खुलासे की उम्मीद

एटीएस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़े… आखिरकार राजभर ने कर दिया खुलासा! इस सीट से चुनाव लड़कर बदलेंगे पूरा समीकरण? जानिए कौन सी सीट का ऐलान…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments