Home » उत्तर प्रदेश » UP 2027 में BJP जीती तो कौन बनेगा CM? नितिन नवीन का बड़ा खुलासा

UP 2027 में BJP जीती तो कौन बनेगा CM? नितिन नवीन का बड़ा खुलासा

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट कहा है कि आगामी चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री ही पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे और उनके नेतृत्व में ही सरकार का कामकाज आगे बढ़ेगा।

नेतृत्व और विकास पर भरोसा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में आगामी चुनाव का चेहरा कौन होगा. मीडिया द्वारा सवाल किया गया आने वाले समय में यूपी में चेहरा सीएम योगी होंगे?  तो इसके जवाब में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देखिए, हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही सरकार चलती है, इसलिए स्वाभाविक रूप से वही हमारा प्रमुख चेहरा होंगे. नितिन ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं।

UP Elections 2027: सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और गरीब कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया है। कानून-व्यवस्था में सख्ती को भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। उनके अनुसार, इन सभी कारणों से राज्य में तीसरी बार सरकार बनने की संभावनाएं मजबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य, जो कभी अपराध और जातीय राजनीति के लिए जाना जाता था, अब एक्सप्रेसवे, निवेश और मजबूत कानून-व्यवस्था के लिए पहचाना जा रहा है।

सवाल यह है…

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर जो सख्ती दिखाई गई है, वह भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनी जा रही है. इन सभी पहलुओं-विकास, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर लॉ एंड ऑर्डर-के आधार पर यह माना जा रहा है कि राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति मजबूत है. क्या योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर पाएगी?

ये भी पढ़े… जीटी पर RCB की धमाकेदार जीत! कोहली-पडिक्कल चमके, कप्तान पाटीदार बोले…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments