ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले युवती की हत्या

मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने शादी से महज तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम और प्रतिशोध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Up news: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने शादी से महज तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसी धारदार हथियार से खुद की भी जान ले ली। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत फैल गई है।

8 फरवरी को होनी थी प्रगति की शादी

जानकारी के मुताबिक, गांव भलवा निवासी विजयपाल की 27 वर्षीय बेटी प्रगति की शादी 8 फरवरी को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रोहित अचानक प्रगति के घर में घुस आया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने धारदार हथियार से प्रगति पर हमला कर दिया और बेरहमी से उसका गला रेत दिया।

Up news: हत्या के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

हमले में गंभीर रूप से घायल प्रगति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद रोहित ने उसी हथियार से अपने गले पर वार कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया और सुरक्षा के लिहाज से गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Up news: गुरुग्राम में साथ करते थे नौकरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के अनुसार, प्रगति और रोहित गुरुग्राम में एक साथ नौकरी करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले दो से तीन वर्षों से प्रेम संबंध की चर्चा थी। बाद में प्रगति की शादी कहीं और तय हो गई, जिससे रोहित नाराज था। दोनों एक ही समुदाय से थे और उनके घर आमने-सामने स्थित हैं।

प्रेम प्रसंग और प्रतिशोध की आशंका

Up news: पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम और प्रतिशोध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां अब मातम पसरा है। इस खूनी वारदात ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

 

ये भी पढ़ें: मुंबई में बैंक अधिकारी को मराठी न बोलने पर धमकी, वीडियो वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल