Home » महाराष्ट्र » मुंबई में बैंक अधिकारी को मराठी न बोलने पर धमकी, वीडियो वायरल

मुंबई में बैंक अधिकारी को मराठी न बोलने पर धमकी, वीडियो वायरल

MNS Threat Video: महाराष्ट्र में एक बार फिर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं की दबंगई का मामला सामने आया है। मराठी भाषा न बोल पाने पर एक बैंक अधिकारी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला मुंबई के माहिम इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक शाखा से जुड़ा है। वायरल वीडियो में MNS नेता अनीश खंडागले और अन्य कार्यकर्ता बैंक कर्मचारी पर मराठी में बात करने का दबाव बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

लोन न मिलने पर MNS नेताओं तक पहुंचा मामला

आरोप है कि एक मराठी युवक पिछले एक महीने से बैंक में लोन के लिए चक्कर लगा रहा था, लेकिन बैंक अधिकारी न तो उसका लोन पास कर रहा था और न ही उससे ठीक से बातचीत कर रहा था। युवक ने इस कथित भेदभाव की शिकायत MNS नेताओं से की। इसके बाद गुरुवार को MNS कार्यकर्ता बैंक पहुंचे और उन्होंने बैंक अधिकारी से मराठी भाषा में बात करने की मांग करते हुए उसे धमकाया। कार्यकर्ताओं का दावा था कि बैंक अधिकारी गैर-मराठी है और इसी वजह से वह मराठी युवक को लोन नहीं दे रहा है।

MNS Threat Video: मराठी में बात करने को लेकर बढ़ा विवाद

जब MNS कार्यकर्ताओं ने बैंक अधिकारी पर मराठी में बात करने का दबाव बनाया, तो अधिकारी ने कहा कि उसे मराठी नहीं आती और वह हिंदी में ही बातचीत कर सकता है। इस पर विवाद और बढ़ गया। बैंक अधिकारी ने सवाल किया कि आखिर कहां यह लिखा है कि बैंक में मराठी में बात करना अनिवार्य है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई।

MNS ने दी आंदोलन की चेतावनी

MNS Threat Video: विवाद के बाद MNS नेताओं ने बैंक मैनेजर से कहा कि मराठी का अपमान करने वाले इस अधिकारी को तुरंत ट्रांसफर किया जाए, नहीं तो अगले दिन दोपहर 12 बजे बैंक के बाहर आंदोलन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि संबंधित बैंक अधिकारी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। MNS कार्यकर्ताओं ने उसे गैर-मराठी बताते हुए मराठी न बोल पाने के आधार पर निशाना बनाया। लोन न मिलने के मुद्दे पर शुरू हुआ मामला अब भाषा विवाद और राजनीतिक दबाव में बदलता नजर रहा है।

 

ये भी पढ़ें: एरिजोना में एक्टिव शूटिंग के दौरान पुलिस हेलीकॉप्टर क्रैश, दो अधिकारियों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments