Home » उत्तर प्रदेश » बदायूं में ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

बदायूं में ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

Spread the love

Up news: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। सिविल लाइंस स्थित पोस्टमार्टम हाउस परिसर में एक सब-इंस्पेक्टर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय कुंवरपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर के नरौरा के रहने वाले थे और वर्तमान में संभल जिले के चंदौसी में रह रहे थे।

पोस्टमार्टम हाउस में अचानक बिगड़ी तबीयत

सब-इंस्पेक्टर कुंवरपाल एक किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल लाइंस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। कुछ ही पलों में उन्हें चक्कर आया और वह वहीं गिर पड़े, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Up news: मौके पर दिया गया CPR, अस्पताल में घोषित मृत

पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह के अनुसार, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कुंवरपाल को CPR दिया और हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सब-इंस्पेक्टर के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे बदायूं के लिए रवाना हो चुके हैं।

Up news: हरिद्वार में भी सामने आया हार्ट अटैक का मामला

इसी तरह की एक और घटना दो दिन पहले हरिद्वार में सामने आई थी। हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात से आए एक श्रद्धालु को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने श्रद्धालु को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गुजरात निवासी श्रद्धालु की हुई पहचान

Up news: मृत श्रद्धालु की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई है, जो गुजरात के सोमनाथ स्थित बेरावल के रहने वाले थे। वे अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे, लेकिन अचानक आए हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।

 

यह भी पढ़ें: गंगासागर के निमाई महाराज को SIR नोटिस, मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप पर नाराज़गी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments