ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Up News: एडवोकेट गीतांजलि शर्मा का ऐलान: 22 फरवरी का ऐतिहासिक दंगल देगा ब्रज की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच

Up News: एडवोकेट गीतांजलि शर्मा का ऐलान: 22 फरवरी का ऐतिहासिक दंगल देगा ब्रज की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच

Up News:

Up News: अलीगढ़: ब्रज क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से 22 फरवरी को एक ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी और बजरंग कुश्ती अखाड़ा टप्पल के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और जिला ओलंपिक एसोसिएशन की चेयरमैन एडवोकेट गीतांजलि शर्मा ने साझा की। दंगल दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा और इसमें विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे।

ब्रज की परंपरा और खेल प्रतिभाओं को मंच

एडवोकेट गीतांजलि शर्मा ने बताया कि कुश्ती ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा लोकप्रिय खेल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को संसाधनों के अभाव में आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता। इस दंगल के माध्यम से उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Up News: पुरुष, महिला और दिव्यांग पहलवानों की भागीदारी

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पहलवान भाग लेंगे। खास बात यह है कि पुरुषों के साथ-साथ महिला और दिव्यांग पहलवान भी अपनी मल्ल विद्या का प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं से खेलों की ओर बढ़ने की अपील

प्रेस वार्ता में युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील की गई। आयोजन का उद्देश्य ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। आयोजकों का मानना है कि इस पहल से ब्रज की खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी और भविष्य में यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें…यूपी में संजय दत्त करेंगे ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ का आगाज़, युवाओं को देंगे पर्यावरण और मतदान का संदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल