Up news: उत्तर प्रदेश के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री पिछले दिनों लगातार सुर्खियों में रहे हैं। बीते महीने उन्होंने UGC एक्ट समेत कई मुद्दों पर विरोध जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और उन्हें सस्पेंड कर जांच के दायरे में रखा गया। अब अलंकार अग्निहोत्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।
Up news: अलंकार अग्निहोत्री का बयान
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, “आज 13 फरवरी 2026, विजय एकादशी के शुभ दिन पर वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन के बाद, समाज में एक राजनीतिक विकल्प के रूप में नई सनातनी पार्टी के गठन का विचार उभर कर सामने आया। आज मैं बांके बिहारी जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद यह घोषणा कर रहा हूँ कि हम सनातनी समाज अपनी अलग पहचान के साथ राजनीतिक रूप से आगे बढ़ेंगे।”
नई पार्टी के लिए कदम
Up news: अग्निहोत्री ने आगे कहा, “जैसे अपना दल, निषाद पार्टी और राजभर पार्टी अपने कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी भूमिका निभा रही हैं, उसी तरह हम भी अपनी सनातनी पहचान के साथ राजनीतिक रूप से सक्रिय होंगे। चाहे इसके लिए हमें गठबंधन करना पड़े या अकेले चुनाव लड़ना पड़े। जल्द ही हम भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष नई राजनीतिक पार्टी के लिए आवेदन करेंगे। सभी सनातनी लोगों का धन्यवाद और भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”
ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा: खेल और मेट्रो नेटवर्क की समीक्षा






