Home » उत्तर प्रदेश » संभल में बुलडोजर एक्शन: सरकारी जमीन से मदरसा, मस्जिद और दुकानें हटाई गईं

संभल में बुलडोजर एक्शन: सरकारी जमीन से मदरसा, मस्जिद और दुकानें हटाई गईं

Up news: संभल में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। रविवार को असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई की गई। ग्राम समाज की करीब चार बीघा जमीन पर बने मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानों को ध्वस्त किया गया।

डीएम के निर्देश पर चली कार्रवाई

यह पूरा अभियान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर चलाया गया। प्रशासन की ओर से पहले ही कब्जाधारियों को 8 दिन का समय दिया गया था। कुछ लोगों ने खुद ही निर्माण हटाना शुरू कर दिया था, लेकिन समय कम पड़ने की वजह से काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद रविवार सुबह जेसीबी मशीन लगाकर कार्रवाई तेज कर दी गई।

Up news: ग्रामीणों ने खुद उठाया खर्च

ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर के मुताबिक, निर्माण हटाने के लिए प्रशासन से जेसीबी की मांग की गई थी, जिसे तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने उपलब्ध कराया। मशीन का खर्च ग्रामीण खुद उठा रहे हैं। पूरे अवैध निर्माण को हटाने में करीब 20 घंटे लगने का अनुमान है।

Up news: किस जमीन पर था कब्जा

प्रशासन के अनुसार गाटा संख्या 623 और 630 की जमीन पर कब्जा किया गया था। रिकॉर्ड में यह जमीन खाद के गड्ढों और खेल मैदान के लिए दर्ज थी। लेकिन यहां ग़ौसुल मदरसा, मस्जिद, दो स्कूल और पांच दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। जिन दुकानों को हटाया गया, उनमें समोसा-पकौड़े की दुकान, सब्जी की दुकान, मेडिकल स्टोर और जन सेवा केंद्र शामिल हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी जमीन की पैमाइश और सीमांकन में जुटी रही। प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

तहसीलदार का बयान

Up news: तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

ये भी पढ़े: रूस से लौटा रामपुर के शावेद का शव, गांव में पसरा मातम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments