Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर, मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की हत्या, जांच में जुटी योगी की पुलिस

दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर, मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की हत्या, जांच में जुटी योगी की पुलिस

मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या
Spread the love

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सीनियर वकील की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब सवा 7 बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर इलाके में हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी बीच बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और बेहद नजदीक से सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

CCTV कैमरे में कैद घटना 

यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक से आते हैं, जिनमें से एक नीचे उतरकर वकील पर फायर करता है। वारदात के बाद आरोपी भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ क्षण के लिए उनकी बाइक स्टार्ट नहीं होती। इस दौरान आसपास मौजूद लोग साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन आरोपी तमंचा लहराकर उन्हें धमकाते हैं। अपनी जान का खतरा देखते हुए लोग पीछे हट जाते हैं। इसी बीच बाइक स्टार्ट होते ही दोनों हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं।

गोली मारने के बाद हमलावर भागकर बाइक के पास पहुंचता है। तमंचे को छिपाने की कोशिश करता है।

घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारूपुर इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

UP News: गिरफ्तारी के लिए लगी टीमें

मामले में एसएसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे चुनावी रंजिश का एंगल सामने आ रहा है। मृतक राजीव सिंह की पत्नी गांव की ग्राम प्रधान हैं, जिसके चलते उनका परिवार स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहा है। एसएसपी के मुताबिक, जिन लोगों पर हमले का शक है, वे भी उसी गांव से जुड़े हैं और ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में पुराने राजनीतिक विवाद और आपसी तनाव को इस हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब सात महीने पहले भी आरोपी ने राजीव सिंह के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी। इससे दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही दुश्मनी की पुष्टि होती है।

पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े… ‘मैं गेंदबाज नहीं गेंद को देखता हूं…’ बुमराह और हेजलवुड की धुनाई पर बोले वैभव सूर्यवंशी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments