Home » उत्तर प्रदेश » मोहम्मदी पुलिस का ‘कच्ची शराब’ के खिलाफ बड़ा प्रहार, 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 4 अभियुक्त किए गिरफ्तार

मोहम्मदी पुलिस का ‘कच्ची शराब’ के खिलाफ बड़ा प्रहार, 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 4 अभियुक्त किए गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अवैध नशे और कच्ची शराब के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा चलाये गये कच्ची शराब के अभियान में अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ व बरामदगी हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के पर्यवेक्षण में थाना मोहम्मदी पुलिस ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी है। प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

क्रमवार गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई में पकड़े गए अभियुक्तों और उनसे हुई बरामदगी का विस्तृत विवरण इस प्रकार है..

1. अभियुक्त प्रशान्त: झखरा प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम झखरा के पास घेराबंदी की। यहाँ से 1.अभियुक्त प्रशान्त पुत्र शिवनंदन निवासी ग्राम झखरा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष को आज दिनांक 18.02.2026 को समय 14.05 बजे झखरा प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है।

2. अभियुक्ता आरती: 16 नम्बर चौराहे पर शिकंजा

शराब के इस अवैध व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2.अभियुक्ता आरती पत्नी मोहित निवासी नंदापुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी उम्र 25 वर्ष को 16 नम्बर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। समय 13.55 बजे हुई इस गिरफ्तारी में अभियुक्ता के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

3. अभियुक्त रमलबाबू: महेशपुर जंगल के मोड़ पर धराया

नशे के खिलाफ इस अभियान में अगली कामयाबी महेशपुर जंगल के पास मिली। पुलिस ने 3.अभियुक्त रमलबाबू पुत्र श्रीपाल निवासी साहबगंज थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को आज दिनांक 18.02.2025 को समय 15.15 बजे महेशपुर जंगल के मोड पर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

4. अभियुक्ता सुनीता: नंदापुर क्षेत्र की दूसरी गिरफ्तारी

शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी जारी रखते हुए पुलिस ने 4.अभियुक्ता सुनीता पत्नी स्व. गयाप्रसाद निवासी नंदापुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को भी 16 नम्बर चौराहे के पास से दबोच लिया। आज दिनांक 18.02.2026 को समय 16.40 बजे हुई इस गिरफ्तारी में अभियुक्ता के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली।

मोहम्मदी थाना पुलिस की इस मुस्तैदी ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Report BY: संजय कुमार

ये भी पढ़े… मोहम्मदी के ‘सारथी’ लोकेंद्र प्रताप सिंह की सदन में गूंज, 5 मिनट के संबोधन और लिखित प्रस्तावों में सिमटा 144 विधानसभा का भविष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments