Home » उत्तर प्रदेश » फिरोजाबाद में आपस में भिड़ गए अफसर! महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए जांच के बदले ‘iPhone और रिश्वत’ लेने के आरोप, CM तक पहुंचा मामला

फिरोजाबाद में आपस में भिड़ गए अफसर! महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए जांच के बदले ‘iPhone और रिश्वत’ लेने के आरोप, CM तक पहुंचा मामला

फिरोजाबाद की तहसीलदार रेखा शर्मा का आरोप है कि DM रमेश रंजन ने उनके खिलाफ एक जांच शुरू की और उसे खत्म करने के नाम पर रिश्वत

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जिसने सरकारी तंत्र में हलचल मचा दी है। टूंडला की महिला तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए खुलकर मोर्चा खोल दिया है। देर रात अपने आवास पर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भ्रष्टाचार, मानसिक उत्पीड़न और दबाव की राजनीति के सनसनीखेज आरोप लगाए।

जांच के नाम पर ‘iPhone’ लेने का आरोप

तहसीलदार राखी शर्मा ने दावा किया कि उनके खिलाफ एक विभागीय जांच शुरू करवाई गई थी, जिसे खत्म कराने के बदले उनसे करीब 1.75 लाख रुपये कीमत का iPhone लिया गया। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की झलक है। यहीं नहीं राखी शर्मा ने जिले में करोड़ों रुपये के कथित जमीन घोटाले की ओर भी इशारा किया। उनके अनुसार, कुछ बाबुओं ने आपसी मिलीभगत से सरकारी जमीन की बंदरबांट कर ली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे गंभीर आरोपों का भी जिक्र किया, जिन्हें सार्वजनिक रूप से विस्तार से बताने में उन्होंने हिचक जताई, लेकिन उनके संकेत सीधे उच्च स्तर के अधिकारियों की ओर थे।

UP News: सीएम योगी से हस्तक्षेप की मांग

तहसीलदार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे हस्तक्षेप की अपील करते हुए जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में निष्पक्ष और ईमानदारी से काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। आपको बता दें कि देर रात हुई इस प्रेस वार्ता के बाद फिरोजाबाद के प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। किसी अधीनस्थ अधिकारी द्वारा जिले के शीर्ष अधिकारी पर इस तरह खुलेआम आरोप लगाना बेहद असामान्य माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें शासन के अगले कदम और जिलाधिकारी की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

ये भी पढ़े… ‘गिरगिट की तरह रंग बदलने लगी पार्टी…’ महिला आरक्षण पर मायावती का कांग्रेस और सपा पर तंज