UP NEWS: समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी घुसपैठिए आए हैं, उसके लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय जिम्मेदार हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि –
मीडिया से बातचीत में मेहरोत्रा ने कहा कि घुसपैठ रोकने के नाम पर नए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक, जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य बुनियादी समस्याओं पर जवाब चाहती है, लेकिन सरकार दूसरे मुद्दों को प्रमुखता देकर मूल सवालों से बच रही है।
घुसपैठ की घटनाओं के लिए भी वही जवाबदेह केंद्र सरकार
पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को रोकने के लिए बनाए जा रहे होल्डिंग प्वाइंट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, इसलिए घुसपैठ की घटनाओं के लिए भी वही जवाबदेह है। कर्नाटक की राजनीति पर बोलते हुए रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने डीके शिवकुमार को अपना नेता चुन लिया है और अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि पार्टी ने अपने नेतृत्व को लेकर फैसला कर लिया है।
UP NEWS: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी
वहीं, NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई- मेहरोत्रा
मेहरोत्रा ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस रुख का समर्थन किया, जिसमें परीक्षा संबंधी विवादों में जवाबदेही तय करने और दोषियों को कानून के दायरे में लाने की बात कही गई है। सपा विधायक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बेहद आवश्यक है तथा सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
ये भी पढ़े… ईरान का सख्त ऐलान: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को लेनी होगी मंजूरी, अमेरिकी दखल पर चेतावनी








