Home » उत्तर प्रदेश » बरेली से दुखद खबर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन

बरेली से दुखद खबर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन

Spread the love

Up news: उत्तर प्रदेश से एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बरेली के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दुखद संयोग यह है कि विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने निधन से ठीक एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।

सर्किट हाउस में अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर बरेली के सर्किट हाउस में एक बैठक चल रही थी। इस दौरान प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी वहां मौजूद थे। बैठक के बीच ही विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लगातार बिगड़ती हालत के चलते इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

Up news: शिक्षाविद से जनप्रतिनिधि तक का सफर

डॉ. श्याम बिहारी लाल महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुके थे। वह फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। शिक्षा और राजनीति दोनों क्षेत्रों में उनकी एक अलग पहचान थी। परिवार में उनकी पत्नी मंजूलता, दो बेटियां और एक बेटा हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Up news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा, “जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

 

यह भी पढ़ें: धर्मशाला कॉलेज मामला, सेकंड ईयर की छात्रा की मौत, प्रोफेसर समेत चार पर FIR

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments