ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में फैली सनसनी! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती बोली- ‘पुलिस नहीं सुन रही’

मुरादाबाद में फैली सनसनी! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती बोली- ‘पुलिस नहीं सुन रही’

मुरादाबाद में युवती से दुष्कर्म व बंधक बनाने का आरोप

UP News: मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के कोतवाली नगर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे परिवार में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक से उसका परिचय करीब तीन वर्ष पहले हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसने कथित तौर पर शादी से इंकार करते हुए उसे धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

UP News: नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप

युवती का आरोप है कि 12 जनवरी की सुबह आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां उसे कथित रूप से नशीली गोली दे दी गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह विरोध करने की स्थिति में नहीं रही। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी उसे एक निजी अस्पताल ले गया। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित शौचालय में उसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, ताकि वह किसी को घटना की जानकारी न दे सके या मदद न मांग सके।

वहीं पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क कर शिकायत दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि अब तक मामले में न तो मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही आरोपी से पूछताछ की गई है। परिवार का आरोप है कि आरोपी और उसका भाई उनके घर पहुंचकर समझौते का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

Report BY: सलमान युसूफ 

ये भी पढ़े… एक बार फिर विवादों में घिरे मासूम शर्मा? बोले- ‘MLA हो या मंत्री, हम किसी को कुछ नहीं समझते’,वीडियो वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल