ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » इस्लामाबाद मस्जिद ब्लास्ट के विरोध में अमरोहा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, राष्ट्रपति से की कार्रवाई की मांग

इस्लामाबाद मस्जिद ब्लास्ट के विरोध में अमरोहा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, राष्ट्रपति से की कार्रवाई की मांग

UP News

UP News: 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिया जामा मस्जिद में हुए भयावह बॉम्ब ब्लास्ट के विरोध में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शिया समुदाय ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला और भारतीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इस घटना की निंदा की। दरअसल, बीते 6 फरवरी को इस्लामाबाद की शिया जामा मस्जिद में नमाज़े जुमा के दौरान हुए भयंकर बम धमाके में कई बेगुनाहों की मौत हो गई थी। इस घटना में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल थे, जो इस निर्दय आतंकवादी हमला का शिकार बने। आतंकवादियों ने धार्मिक स्थल पर हमला कर शांति और मानवता को चुनौती दी।

अमरोहा में शिया समुदाय की प्रतिक्रिया

अमरोहा जनपद के नगर पंचायत सैदनगली में शिया समुदाय के लोगों ने इस आतंकवादी घटना के विरोध में थानाध्यक्ष विकास सहरावत को भारतीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा, शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकालकर विस्फोट में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान लोग “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद”  के नारे लगाते हुए आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता जताते नजर आए।

UP News: स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया

विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय शिया नेता डॉ. अहमद मुर्तज़ा ने कहा कि हम सभी नगरवासी अपील करते हैं कि भारत सरकार इस घटना के संबंध में हस्तक्षेप करे और पाकिस्तान पर दबाव डालकर इस तरह की आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश लगाए। हमें किसी भी प्रकार के आतंकवाद को सहन नहीं करना चाहिए।

Report By: मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… मुजफ्फरपुर में ATM फ्रॉड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, ASI को लगी गोली

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल