UP News: अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने जिले की पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया है। एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदल दिए है। साथ ही अमरोहा शहर की टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुभाष बालियान को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाज़िर की वजह एसपी के निर्देशों का पालन नहीं करना बताया जा रहा है। एसपी ने अब टीपी नगर चौकी की कमान बृजघाट चौकी इंचार्ज दरोगा प्रवीण कुमार को सौंपी है। वही पुलिस सूत्रों की माने तो एसपी जल्द कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव कर सकते है।

एसपी अमित कुमार आनंद द्वारा जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक दरोगा जुगल किशोर को बछरायूं थाने से कस्बा धनौरा चौकी इंचार्ज, कस्बा धनौरा चौकी इंचार्ज दरोगा सुधीर कुमार को ब्रजघाट चौकी इंचार्ज, टीपी नगर चौकी इंचार्ज दरोगा सुभाष बालियान को लाइन हाजिर, बृजघाट चौकी इंचार्ज दरोगा प्रवीण कुमार को टीपी नगर चौकी इंचार्ज, कैलसा चौकी इंचार्ज दरोगा प्रमोद कुमार को मनोटा चौकी इंचार्ज, मनोटा चौकी इंचार्ज दरोगा देशपाल को थाना हसनपुर, जट बाजार चौकी इंचार्ज दरोगा सुनील कुमार चौहान को कैलसा चौकी इंचार्ज, रज्जाक चौकी इंचार्ज दरोगा जितेंद्र कुमार को पपसरा चौकी इंचार्ज, पपसरा चौकी इंचार्ज दरोगा संदीप कुमार को रज्जाक चौकी इंचार्ज बनाया है।
2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी तबादला सूची में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ कई जिलों के उप जिलाधिकारी (एसडीएम), एडीएम न्यायिक और नगर मजिस्ट्रेट स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल कुमार-3 से प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वे अब प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर कार्यरत रहेंगे। इस बदलाव को पर्यावरण और ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों में प्रशासनिक पुनर्संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट- मौ. अज़ीम
ये भी पढ़े… देर रात यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट






