ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » देवरिया में SP का कड़ा एक्शन, एक ही थाने के 77 पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर, वजह जान चौंक जाएंगे…

देवरिया में SP का कड़ा एक्शन, एक ही थाने के 77 पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर, वजह जान चौंक जाएंगे…

77 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा

UP News: देवरिया जिले में पुलिस विभाग के भीतर लंबे समय से जमे कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने 77 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। इस फैसले को विभागीय सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

वर्षों से एक ही थानों में जमे थे पुलिसकर्मी

सूत्रों के अनुसार, लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही थाने और चौकियों पर तैनात थे। इससे न सिर्फ उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे, बल्कि निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर भी शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मी ऐसे भी थे जो वर्षों से एक ही स्थान पर टिके हुए थे, जिससे स्थानीय स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत हो गई थी और व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

SP का सख्त संदेश- अब नहीं चलेगी लंबी तैनाती

एसपी संजीव सुमन ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संकेत दिया है कि अब एक ही जगह लंबे समय तक जमे रहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर तबादले पुलिस व्यवस्था का जरूरी हिस्सा हैं, जिससे कार्य में निष्पक्षता बनी रहती है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगती है। वहीं इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अन्य पुलिसकर्मी भी सतर्क हो गए हैं, खासकर वे जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे और भी तबादले या कार्रवाई हो सकती है, जिससे व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके।

ये भी पढ़े… हूटर बजाने से रोका तो नैनीताल में SDM से भिड़ गया MLA का बेट, रौब दिखा बोला- ‘पापा विधायक हैं हमारे’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल