Home » उत्तर प्रदेश » यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफानी का कहर, CM योगी बोले- ’24 घंटे में पहुंचे मुआवजा’

यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफानी का कहर, CM योगी बोले- ’24 घंटे में पहुंचे मुआवजा’

यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफानी का कहर

UP News: उत्तर भारत में भीष्ण गर्मी और हीटवेव के बीच, अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन इस दौरान उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हादसे भी हुए। सीएम योगी ने इन आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसों का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को आकलन करने के निर्देश भी दिए हैं।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 मई रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। कई जगहों पर पेड़ गिरने या मकान ढहने से हुए नुकसान की भी खबर है। हमीरपुर में तो निर्माणाधीन ब्रिज के गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है। नोएडा में तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से 15 साल के बच्चे के घायल होने की खबर है। घटना थाना सेक्टर-63 क्षेत्र की बताई जा रही है। रायबरेली में सोती हुई महिला के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। कौशांबी में तीन लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि मां, बेटा और बेटी घर में सो रहे थे, तभी तेज आंधी के कारण घर पर पेड़ गिरा और तीनों की मौत हो गई। हाथरस, फिरोजाबाद, मथुरा समेत कई क्षेत्रों में आंधी के कारण आई दिक्कतों से बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। इन घटनाओं का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है और नुकसान का आकलन करने के बाद मुआवजा देने का निर्देश भी दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

UP News: 24 घंटे के भीतर मुआवजा हो उपलब्ध 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अति वर्षा, आकाशीय बिजली और आंधी से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से कहा गया है कि वे प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखें और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएं। बता दें कि आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने 31 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़े… महाराष्ट्र पुलिस ने जिसे मृत घोषित किया वो महिला मध्यप्रदेश में जिंदा मिली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments