ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » औद्योगिक निवेश पर यूपी विधानसभा पक्ष और विपक्ष में हुई चर्चा

औद्योगिक निवेश पर यूपी विधानसभा पक्ष और विपक्ष में हुई चर्चा

UP NEWS: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में उस समय तीखी बहस और हंगामा हो गया, जब समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर और योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी आमने-सामने आ गए। औद्योगिक निवेश और रोजगार को लेकर पूछे गए सवालों पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा विधायक ने तीखे तेवर दिखाए।

एमओयू और निवेश के आंकड़ों पर सवाल

रागिनी सोनकर ने सदन में कहा कि सरकार 45 लाख करोड़ रुपये के एमओयू और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात करती है, लेकिन बीते नौ वर्षों में महज नौ प्रतिशत काम ही जमीन पर उतर पाया है। उन्होंने मंत्री से सीधा सवाल किया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ और इसका जिम्मेदार कौन है।

UP NEWS: डिफेंस कॉरिडोर और इंडस्ट्री ग्रोथ पर घेरा

सपा विधायक ने डिफेंस कॉरिडोर को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चित्रकूट, झांसी, अलीगढ़ और आगरा में स्थिति शून्य है, जबकि कानपुर में केवल एक और लखनऊ में सिर्फ दो यूनिट हैं। एक्सप्रेसवे के आसपास इंडस्ट्री ग्रोथ के दावों पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वहां भी जमीनी हकीकत शून्य नजर आ रही है।

रोजगार और वेतन को लेकर तीखे सवाल

रागिनी सोनकर ने पूछा कि औद्योगिक विभाग युवाओं की उम्मीदों से जुड़ा है, लेकिन सरकार यह बताए कि कितनी नौकरियां दी गईं और उनमें से कितनों को एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री का विभाग “जीरो विभाग” बनता जा रहा है।

UP NEWS: जवाब के दौरान बढ़ा विवाद

जब मंत्री नंद गोपाल नंदी जवाब देने के लिए खड़े हुए तो वे सवालों को ही दोहराने लगे। इस पर रागिनी सोनकर ने बीच में टोकते हुए कहा कि सवाल पढ़ने के बजाय सीधा जवाब दिया जाए। बढ़ते शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हस्तक्षेप कर मंत्री से जवाब देने को कहा।

पुरानी सरकारों का जिक्र, सदन में हंगामा

मंत्री ने सीधे आंकड़ों का जवाब देने के बजाय पिछली सपा सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में यूपी को “बीमारू राज्य” और “गुंडा प्रदेश” कहा जाता था, जबकि मौजूदा सरकार में निवेश का माहौल बना है। इस बयान के बाद सदन में हंगामा और तेज हो गया।

स्पीकर के हस्तक्षेप से शांत हुआ सदन

हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री को रोका और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इसके बाद जाकर सदन की कार्यवाही सामान्य हो सकी।

ये भी पढ़े… गौरव गोगोई का हमला: BJP जनता का ध्यान भटका रही, हिमंता सरमा पर साधा निशाना

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल