ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या

गाजियाबाद में पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। इस प्रेम विवाह से दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 9 और 6 साल है। इस घटना के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए।

Up news: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। 11 साल पहले लव मैरिज करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद के चलते खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले बिजेंद्र की पत्नी सोनिया (सोनी) ने विवाद के दौरान उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। सोनिया मुस्लिम धर्म से हैं और बिजेंद्र हिंदू थे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया।

Up news: लंबे समय से चल रहा था घरेलू विवाद

जानकारी के मुताबिक, दंपति के बीच लंबे समय से घरेलू झगड़े चल रहे थे। मारपीट और कहासुनी आम बात थी। 31 मार्च की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पूछताछ में पत्नी ने खुद को पीड़ित बताया और कहा कि पति की मारपीट से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

दो बच्चे हुए बेसहारा

Up news: इस प्रेम विवाह से दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 9 और 6 साल है। इस घटना के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को खोड़ा इतवार पुश्ता से गिरफ्तार कर लिया।

 

ये भी पढ़े: तेल संकट के बीच होर्मुज खोलने की कोशिश, 35 देशों की मीटिंग में भारत शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल