Uric Acid Remedies: आजकल खराब खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शरीर में प्यूरिन की मात्रा अधिक होने पर यूरिक एसिड बढ़ जाता है, जिसे किडनी सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाती। इससे शरीर में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमा होने लगते हैं और जोड़ों में दर्द, सूजन व अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आयुर्वेद में कुछ प्राकृतिक पत्तों और घरेलू उपायों को यूरिक एसिड कंट्रोल करने में प्रभावी माना गया है।
नीम के पत्ते से मिलती है राहत
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर नीम के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं। ये शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और सूजन कम करते हैं। नीम किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाकर यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सहायक माना जाता है।
नीम का जूस, नीम की चाय या रोजाना कुछ पत्तियां चबाकर सेवन किया जा सकता है।
Uric Acid Remedies: बेल के पत्ते भी फायदेमंद
बेल के पत्ते शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जो यूरिक एसिड संतुलन में मदद कर सकते हैं।
Uric Acid Remedies: गिलोय करी पत्ते से घटती है सूजन
गिलोय इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में सूजन कम करने और मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने में मदद करती है। नियमित सेवन से यूरिक एसिड से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। करी पत्ते पाचन सुधारते हैं और शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करते हैं। यह किडनी की सेहत के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं, जिससे यूरिक एसिड नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
नींबू पानी भी कारगर उपाय
हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर का pH संतुलित रहता है और यूरिक एसिड कम करने में सहायता मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी घरेलू या आयुर्वेदिक उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, खासकर यदि यूरिक एसिड लंबे समय से बढ़ा हुआ हो।
यह भी पढे़ : Carrot Health Benefits: गाजर खाने के चमत्कारी फायदे, जानें हेल्थ बेनिफिट्स






