US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब 2 सप्ताह के सीजफायर पर सहमति बन गई है। हालांकि, इस राहत के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बेहद सख्त रुख दिखाया है। इस्लामाबाद में होने वाली अहम बातचीत से पहले ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को अब यूरेनियम एनरिचमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ईरान के साथ मिलकर काम करने की बात
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि अमेरिका अब ईरान के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने यहां तक दावा किया कि ईरान में एक “कामयाब सत्ता परिवर्तन” हो सकता है। उनके मुताबिक, अमेरिका ईरान के गहराई में छिपे परमाणु तत्वों को बाहर निकालकर खत्म करने में भी भूमिका निभाएगा।
US Iran Ceasefire: परमाणु गतिविधियों पर सख्त नजर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि पिछले साल ईरान की परमाणु साइट्स पर हुए हमलों के बाद से अमेरिकी सैटेलाइट लगातार वहां के एनरिच्ड यूरेनियम स्टॉक पर नजर बनाए हुए हैं। इससे साफ है कि वॉशिंगटन अब इस मुद्दे पर कोई ढील देने के मूड में नहीं है।
US Iran Ceasefire: प्रतिबंधों में राहत का संकेत
ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को कुछ टैरिफ और आर्थिक प्रतिबंधों में राहत मिल सकती है। उनके अनुसार, युद्ध खत्म करने के लिए रखे गए 15 में से कई प्रस्तावों पर पहले ही सहमति बन चुकी है। हालांकि, इस पर अभी तक तेहरान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हथियार सप्लाई करने वालों को चेतावनी
US Iran Ceasefire: ट्रंप ने ईरान के सहयोगी देशों को भी सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी देश ईरान को हथियार देगा, उसके अमेरिका को निर्यात होने वाले सामान पर तुरंत 50% टैरिफ लगा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कराची में बेकाबू फायरिंग: 3 दिन में 9 लोग घायल, लोगों में डर का माहौल








