Uttam Nagar: दिल्ली में होली के दिन हुई 26 वर्षीय तरुण की हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक बच्ची छत से पानी का गुब्बारा फेंक रही थी, जो नीचे खड़ी दूसरी समुदाय की एक महिला पर गिर गया। बताया जा रहा है कि गुब्बारे के पानी में रंग भी मिला हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान तरुण को कुछ लोगों ने घेर लिया और उस पर ईंट, लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
हिंदू समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता
इस घटना पर मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लोगों को अब एकजुट होने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि हिंदू समाज जातियों में बंटा हुआ है और इसी कारण उसे कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समाज एकता और संगठन की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने सुझाव दिया कि एकजुटता के लिए पदयात्राएं निकाली जाएं और ऐसे संगठन बनाए जाएं जो कानूनी तरीके से समाज की सुरक्षा के लिए काम करें।
Uttam Nagar: आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
इधर, तरुण के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार की ओर से आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग उठाई गई है। इस घटना के बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी तरुण के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़े… ‘वीरान गलियां और बंद बाजार…’ जानें कैसा है तरुण की हत्या के बाद उत्तम नगर का हाल?







