ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » तरुण हत्याकांड के आरोपियों के घर बुलडोजर चलता देख बौखलाए शोएब जमई ने प्रशासन पर उठाए सवाल?

तरुण हत्याकांड के आरोपियों के घर बुलडोजर चलता देख बौखलाए शोएब जमई ने प्रशासन पर उठाए सवाल?

Uttam Nagar

Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण हत्याकांड को लेकर माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच मामले ने अब राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। रविवार को आरोपियों के घरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासत तेज हो गई है और अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता शोएब जमई ने एमसीडी और दिल्ली प्रशासन की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है और बिना न्यायिक प्रक्रिया के घरों को तोड़ना गलत है। जमई ने सवाल उठाया कि किसी का घर तोड़ने का अधिकार प्रशासन को किसने दिया, क्या देश में अदालतें नहीं हैं जो ऐसे मामलों का फैसला करें?

बुलडोजर कार्रवाई पर उठे सवाल?

रविवार को नगर निगम (MCD) ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया। निगम का कहना है कि जिन मकानों पर कार्रवाई की गई, वे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे और अतिक्रमण की श्रेणी में आते थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन निर्माणों को ध्वस्त किया गया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छिड़ गई है। शोएब जमई ने कहा कि पहले इस तरह की कार्रवाई उत्तर प्रदेश में देखने को मिलती थी, लेकिन अब दिल्ली में भी वही तस्वीर दिखाई देने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते राजधानी का माहौल खराब किया जा रहा है।

Uttam Nagar: मामले को मजहबी रंग देने की कोशिश

शोएब जमई ने कहा कि यह घटना दो परिवारों के बीच हुए विवाद का नतीजा है, लेकिन इसे बेवजह मजहबी रंग दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की, साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल भी उठाए। जमई का कहना है कि ऐसे मामलों में कानून के तहत जांच और न्यायिक प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।

क्यों की गई थी हत्या? 

दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे से गिर गया और वहां गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे लग गए। बच्ची के परिवार ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद, महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

तरुण की मौत के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया। दिल्ली प्रशासन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी के घर को रविवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी है।

ये भी पढ़े… तरुण हत्याकांड में क्या छिपा रही दिल्ली पुलिस? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया खुलासा!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल