ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » दरिंदगी की इंतहा बहराइच में तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, महिला गंभीर रूप से घायल

दरिंदगी की इंतहा बहराइच में तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, महिला गंभीर रूप से घायल

दरिंदगी की इंतहा बहराइच में तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, महिला गंभीर रूप से घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी ही तलाकशुदा पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आरोपी ने महिला को पहले टक्कर मारी और फिर मोटरसाइकिल से बांधकर सड़क पर घसीट दिया।

शादी, विवाद और तलाक के बाद बढ़ी दरिंदगी

रामगांव क्षेत्र के मुसल्लमपुर गांव निवासी रहीस ने करीब एक साल पहले नानपारा की रहने वाली रेशमा से शादी की थी। लेकिन रिश्ते में खटास इतनी बढ़ी कि जनवरी में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद महिला अपने मायके में रहने लगी थी।बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपी नानपारा आया था, जहां रास्ते में उसका सामना अपनी पूर्व पत्नी से हो गया। मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

Uttar Pradesh: पहले टक्कर, फिर सड़क पर घसीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्से में बेकाबू रहीस ने पहले महिला को मोटरसाइकिल से टक्कर मारी। इसके बाद उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला को बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया।महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

Uttar Pradesh: भीड़ का गुस्सा, आरोपी की पिटाई

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। नानपारा के क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, आपराधिक धमकी और अपमान जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

सवाल जो समाज से जवाब मांगता है…

एक रिश्ते के टूटने के बाद क्या किसी को इतनी बर्बरता का हक मिल जाता है? क्या गुस्सा इंसान को इतना अंधा बना सकता है कि वह इंसानियत ही भूल जाए? बहराइच की ये घटना सिर्फ एक अपराध नहीं… बल्कि समाज के सामने खड़ा एक बड़ा सवाल है।

ये भी पढ़े…..हनुमान जयंती पर वानर सेना की शाही दावत… ऐसा नज़ारा, देख दंग रह गई दुनिया!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल