ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Uttar Pradesh: जमीन का मुआयना बना आखिरी सफर, उद्योगपति की गला रेतकर हत्या से फतेहपुर दहला

Uttar Pradesh: जमीन का मुआयना बना आखिरी सफर, उद्योगपति की गला रेतकर हत्या से फतेहपुर दहला

जमीन का मुआयना बना आखिरी सफर, उद्योगपति की गला रेतकर हत्या से फतेहपुर दहला

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक नृशंस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। जाने-माने उद्योगपति जयराज मानसिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव सुनसान इलाके में एक खेत से बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Uttar Pradesh: जमीन देखने निकले थे, फिर लौटकर नहीं आए

परिजनों के अनुसार, जयराज मानसिंह दोपहर के समय अंकित नाम के युवक के साथ अपनी जमीन देखने घर से निकले थे। शाम करीब साढ़े चार बजे अंकित ने परिजनों को सूचना दी कि जयराज उनसे बिछुड़ गए हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा है। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उनकी तलाश में जुट गए।

Uttar Pradesh: सरसों के खेत में मिला खौफनाक मंजर

तलाशी के दौरान महर्षि विद्या मंदिर के पास स्थित एक सुनसान सरसों के खेत में जयराज मानसिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। गले पर गहरे घाव के निशान थे, जिससे साफ जाहिर होता है कि उनकी बेहद बेरहमी से हत्या की गई। घटना से इलाके में दहशत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हत्या की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर पहुंची भीड़ में गुस्सा और डर दोनों साफ नजर आए। स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Uttar Pradesh: अंकित फरार, तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, जयराज मानसिंह आखिरी बार जिस अंकित के साथ देखे गए थे, वह घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी कानून के शिकंजे में होगा। यह वारदात न सिर्फ फतेहपुर बल्कि पूरे इलाके के लिए एक बड़ा सवाल छोड़ गई है दिनदहाड़े एक उद्योगपति की ऐसी हत्या आखिर कैसे और क्यों? पुलिस जांच के नतीजों पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़े: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, गन्ने से भरी ट्रॉली को कंटेनर ने उड़ाया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल