ख़बर का असर

Home » उत्तराखंड » हूटर बजाने से रोका तो नैनीताल में SDM से भिड़ गया MLA का बेटा, रौब दिखा बोला- ‘पापा विधायक हैं हमारे’

हूटर बजाने से रोका तो नैनीताल में SDM से भिड़ गया MLA का बेटा, रौब दिखा बोला- ‘पापा विधायक हैं हमारे’

यूपी भाजपा MLA के बेटे ने नैनीताल में दिखाई रंगबाजी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सत्ता का रौब दिखाने की कोशिश प्रशासन के सामने फीकी पड़ गई और भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के बेटे राहुल पटेल की फॉर्च्यूनर कार को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर मौके पर ही सीज कर दिया गया।

मॉल रोड पर जाम में फंसी थी गाड़ी

घटना गुरुवार सुबह करीब 10:15 बजे की है। राहुल पटेल नैनीताल घूमने आया था और मॉल रोड पर उसकी सफेद फॉर्च्यूनर (UP33-V-0003) जाम में फंस गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था। जाम से निकलने के लिए राहुल ने बिना किसी आपात स्थिति के लगातार हूटर बजाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों और प्रशासन का ध्यान उसकी ओर गया। मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे उपजिलाधिकारी (SDM) नवाजिश खालिक ने हूटर की आवाज सुनते ही गाड़ी रुकवा ली। उन्होंने राहुल से हूटर बजाने का कारण पूछा। लेकिन अपनी गलती मानने के बजाय राहुल ने रौब दिखाते हुए कहा- “तुम हमें नहीं जानते, हमारे पापा विधायक हैं।” यह सुनकर मामला और गरम हो गया। राहुल ने SDM और पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे ट्रैफिक और प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहुल फोन पर किसी को कॉल कर स्थिति संभालने की कोशिश भी करता दिखा, लेकिन कोई मदद काम नहीं आई।

Uttarakhand News: प्रशासन सख्त, गाड़ी सीज और चालान

SDM नवाजिश खालिक ने बिना किसी दबाव में आए सख्त कार्रवाई की। उन्होंने राहुल और ड्राइवर को गाड़ी से बाहर उतरवाया और फॉर्च्यूनर को मौके पर ही सीज करने के आदेश दे दिए। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत चालान भी काटा। अधिकारियों का साफ कहना था कि नियम सबके लिए समान हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या किसी जनप्रतिनिधि का परिवार।

बताया जा रहा है कि राहुल पटेल अब अपनी सीज हुई गाड़ी को छुड़वाने के लिए नैनीताल कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। इस मामले में SDM नवाजिश खालिक ने कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि नियमों के तहत कार्रवाई की गई है और फिलहाल गाड़ी सीज ही है।

ये भी पढ़े… यूपी पुलिस में भर्ती को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, जल्द होगी 81 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल