Vande Bharat: पश्चिम बंगाल के मालदा में आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी, जिससे हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे कम हो जाएगा। वर्तमान में इस दूरी की यात्रा में लगभग 18 घंटे लगते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात की और उनके अनुभव के बारे में जाना। इसके अलावा ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी उन्होंने बातचीत की।
रेलवे और सड़क क्षेत्र में व्यापक सुधार
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में रेलवे और सड़क के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। पीएम मोदी 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करना और विकास को गति देना है।

Vande Bharat: बंगाल TMC से तंग आ चुका
इस उद्घाटन के ठीक पहले पीएम मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि वह मालदा और आसपास के क्षेत्रों में लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल TMC से तंग आ चुका है और लोग विकास-उन्मुख भाजपा सरकार चाहते हैं।
वहीं अब चुनावों के दृष्टिकोण से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मालदा और आसपास के इलाके राज्य की राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील हैं। वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन और नई परियोजनाओं की आधारशिला का उपयोग प्रधानमंत्री की चुनावी यात्रा में विकास और कनेक्टिविटी पर जोर देने के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़े… पिंकी चौधरी के समर्थकों को ‘नेताजी’ का स्वागत करना पड़ा भारी, 13 कारों का कटा साढ़े पांच लाख का चालान






