Vantara Messi Visit: दुनियाभर में अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने वाले फुटबॉलर लियोनल मेसी हाल ही में भारत आये।उनका यह भारत दौरा बेहद खास और यादगार रहा, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी साझा किया है।

Vantara Messi Visit: वन्यजीवों के बीच बिताया समय
अपने GOAT इंडिया टूर का समापन करने से पहले, मेसी जामनगर में मौजूद वन्यजीव संरक्षण केंद्र वनतारा पहुंचे, बता दें इसको अनंत अंबानी ने स्थापित किया है। मेसी अपने इंटर मियामी के साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ वनतारा दौरा करने पहुँचे , जहां मेसी का उनके साथियों संग शानदार स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने प्राकृतिक वातावरण में फल-फूल रहे जानवरों के साथ काफी समय बिताया और कई जानवरों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
मानेकलाल के साथ मजेदार फुटबॉल खेला
इस पुरे दौरान मेसी का सबसे खास और आकर्षक पल एलिफेंट केयर सेंटर मेंदेखने को मिला। यहाँ उन्होंने बचाए गए हाथी के बच्चे मानेकलाल के साथ कुछ यादगार पल बिताये जिसमें वह मानेकलाल के फुटबॉल खेलते हुए भी नजर । मानेकलाल ने भी अपने मजेदार अंदाज में मेसी की किक का जवाब दिया। मानेकलाल को दो साल पहले बीमार मां प्रतिमा के साथ लकड़ी उद्योग में कठोर श्रम से मुक्त करवाया गया था। मेसी और उनके साथी खिलाड़ियों ने इस खेल का भरपूर आनंद लिया। मानेकलाल का फुटबॉल के प्रति उत्साह भी सबके लिए देखने लायक रहा। यही पल मेसी की भारत यात्रा के सबसे यादगार अनुभवों में से एक बन गया।
LEO MESSI CHANTING ‘OM NAMAH SHIVAYA’ AND OFFERING MILK TO SHIVLING. 🙏❤️
pic.twitter.com/4yYweiQaj2— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 17, 2025
वनतारा में करीब से अनुभव किया जानवरों का जीवन
मेसी ने वनतारा परिसर में बाघ, तेंदुए, शेर, हाथी अथवा दूसरे सभी जानवरों के देखभाल केंद्र भी देखे। उन्होंने जानवरों की देखभाल का करीब से अनुभव भी किया। इसके अलावा, मेसी और उनके साथी मल्टी-स्पेशलिटी वाइल्डलाइफ अस्पताल का दौरा भी किए, जहां उन्होंने जानवरों के इलाज और सर्जरी की प्रक्रिया देखी। मेसी ने ओकापी, जिराफ, गैंडे और हाथियों को अपने हाथों से खाना भी खिलाते हुए नजर आये । इन सभी चीजों को देख मेसी ने भारत में वन्यजीव संरक्षण अथवा देखभाल को बढ़ावा और अहमियत देने को लेकर पीएम मोदी की कर्तव्यों की भी सराहना की।






