Home » छत्तीसगढ » छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट, 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत, दर्जनों झुलसे

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट, 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत, दर्जनों झुलसे

वेदांता हादसा
Spread the love

Vedanta Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 17 लोगों की जान जा चुकी है। यह हादसा मंगलवार दोपहर उस समय हुआ जब प्लांट में बॉयलर फट गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस हादसे में 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इसके बाद 6 लोगों ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 5 लोगों की मौत रायगढ़ जिला अस्पताल में और 2 लोगों की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

36 मजदूर झुलसे, 18 का इलाज जारी

इस हादसे में कुल 36 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 18 घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में से अब तक 4 लोगों की पहचान हो चुकी है, जिनमें ठंडाराम, पप्पू कुमार, अमृत लाल पटेल (50) और उत्तर प्रदेश के बृजेश कुमार शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

वेदांता हादसा
वेदांता हादसा

जिंदल अस्पताल में 10 गंभीर घायल भर्ती

रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में 10 घायलों का इलाज चल रहा है। सभी मरीज 15% से लेकर 95–100% तक झुलसे हुए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें मनीष गिरी, कार्तिक महतो, बृजेश कुमार, केशव चंद्रा, भुवनेश्वर चंद्रा, अभिषेक चंद्रा, नदीम अंसारी, मिलन वारे, संदीप और शिवनाथ मुर्मू शामिल हैं।इसके अलावा बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में बनवारी लाल, उपेंद्र और परदेशी लाल चंद्रा का इलाज जारी है।

Vedanta Accident: परिजनों का हंगामा, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन किसी भी तरह की सही जानकारी नहीं दे रहा है। कई मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे परिजन परेशान हैं।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रायपुर के डीकेएस अस्पताल को भी गंभीर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Vedanta Accident: वेदांता हादसा
वेदांता हादसा

सरकार की मुआवजा घोषणा

वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे।PMO की ओर से PMNRF के तहत मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।राज्य सरकार ने भी मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

Vedanta Accident: 12 मजदूर छत्तीसगढ़ के, बाकी दूसरे राज्यों से

प्लांट सिक्योरिटी प्रमुख प्रेम झा के अनुसार, कुल 36 घायलों में से 12 मजदूर छत्तीसगढ़ के हैं, जबकि बाकी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड से हैं। गंभीर जलने के कारण कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतकों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया।

श्रम मंत्री का बयान

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों पर श्रम कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़े…33% महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज, 2029 तक लागू करने की योजना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments