Home » अंतर्राष्ट्रीय » Vietnam Flood Disaster: 67,700 से ज़्यादा घर डूबे,अनाज और पशुओं पर भी आया संकट

Vietnam Flood Disaster: 67,700 से ज़्यादा घर डूबे,अनाज और पशुओं पर भी आया संकट

Vietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीर

Vietnam Flood Disaster:  वियतनाम में आई बाढ़ से हाहाकार मच गया। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने वियतनाम डिजास्टर ऐंड डाइक मैनेजमेंट अथॉरिटी के हवाले से बताया कि वियतनाम के सेंट्रल इलाके में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 हो चुकी है। इसके अलावा 9 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों की तरफ से शुक्रवार को इस जानकारी की पुष्टि की गई।

Vietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीर
Vietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीरVietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीर

बाढ़ की वजह से वियतनाम में भारी नुकसान

Flood Disaster:  अथॉरिटी के अनुसार बाढ़ से 67,700 से ज़्यादा घर डूबे और 168 दूसरी संरचनाओं को नुकसान हुआ। 13000 हेक्टेयर से ज्यादा चावल और दूसरी फसलें, साथ ही 88 हेक्टेयर मछली पालन फार्म डूबे। जबकि 30,700 से ज़्यादा जानवर और मुर्गियां मारे गए या बह गए। सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से पता लगाया है कि इस भयावह बाढ़ की वजह से 3 ट्रिलियन वियतनामी डोंग का आर्थिक नुकसान हुआ है। इसका मतलब है कि 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। इससे पहले वियतनाम ने सरकारी मीडिया के हवाले से बताया था कि ट्रांसपोर्ट सर्विस बुरी तरह से प्रभावित हुई है। वियतनाम रेलवे कॉर्पोरेशन ने हाल के दिनों में 14 पैसेंजर ट्रेनों को रोक दिया। रिपोर्ट के अनुसार बिजली जाने से कई राज्यों में 1 मिलियन से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए।

Vietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीर
Vietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीर

Vietnam Flood Disaster: बाढ़ के चपेट में खान होआ प्रांत भी शामिल

Flood Disaster: खान होआ प्रांत के 14 इलाकों और वार्डों में करीब 9000 घर पानी में डूब गए। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड हुई, जिसके बाद ट्रैफिक में रुकावट देखी गई। इसकी वजह से लोगों की सुरक्षा पर भारी खतरा होने की संभावना। हालांकि बुधवार सुबह तक बाढ़ वाले इलाकों से 6,500 से ज़्यादा लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर भेजा जा चुका है।
खान होआ में हुए लैंडस्लाइड की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। उसी प्रांत में दो और लोगों का पता नहीं चल पाया। डा नांग शहर में एक और लैंडस्लाइड के बाद तीन लोग लापता हो गए।

Vietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीर
Vietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीर

क्वांग ट्राई प्रांत बाढ़ द्वारा भारी नुकसान

Flood Disaster: क्वांग ट्राई प्रांत और हु शहर में बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। इस बाढ़ में क्वांग ट्राई प्रांत और ह्यू शहर के 13,159 घर डूब गए। यहां पर 7,000 हेक्टेयर चावल के खेत बर्बाद हो गए। इसके अलावा बाढ़ में 367 जानवर और 4,900 मुर्गियां मर गईं या बह गईं।

Written by- Yamini Yadav

Read More: Cloudfare: क्या है क्लाउडफ्लेयर ? जिसने दुनिया भर की वेबसाइटें बंद कर दी थीं