Home » Trending » PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, सोशल मीडिया पर छाई ‘मेलोडी कूटनीति’, जाने यूजर्स ने क्या कहा…

PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, सोशल मीडिया पर छाई ‘मेलोडी कूटनीति’, जाने यूजर्स ने क्या कहा…

Viral Video: नरेंद्र मोदी ने अपने इटली दौरे के दौरान कूटनीति में हल्का-फुल्का अंदाज जोड़ते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को “मेलोडी” टॉफी गिफ्ट की। दोनों नेताओं का यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना पीएम मोदी की पांच देशों की कूटनीतिक यात्रा के दौरान इटली प्रवास के आखिरी चरण में हुई। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती नजर आती हैं कि, “पीएम मोदी हमारे लिए एक बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं।” इसके तुरंत बाद दोनों नेता एक साथ “मेलोडी” बोलते हैं और जोरदार ठहाका लगाते हैं।

सोशल मीडिया पर छाया ‘MeloDi’ मोमेंट

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने “MeloDi Diplomacy” को लेकर कई मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “यकीन नहीं हो रहा कि मोदी जी ने सच में उन्हें Melody गिफ्ट की।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “हमें MeloDi बहुत पसंद है।” कई लोगों ने दोनों नेताओं की दोस्ताना बॉन्डिंग की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने इसे “भू-राजनीति में मीठा और व्यक्तिगत स्पर्श” बताते हुए कहा कि यह कूटनीति का नया और अनोखा अंदाज है।

Viral Video: कोलोसियम घूमते नजर आए दोनों नेता

टॉफी वाले वायरल पल के अलावा पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के मशहूर कोलोसियम का भी दौरा किया। दोनों नेताओं ने आधिकारिक डिनर मीटिंग के बाद साथ समय बिताया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रोम पहुंचने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मैं आज होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर बात करेंगे। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़े… MI के एक मैच से बदल जाएगा प्लेऑफ का खेल, फंसी कई टीमों की सांसें