Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने समाज की सोच और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक युवक कैमरे के सामने यह कहता नजर आ रहा है कि वह अपनी पत्नी को किराए पर देने के लिए तैयार है। युवक अपने इस बयान के पीछे महंगाई और आर्थिक तंगी का तर्क देता है। वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा फैल गया और सोशल मीडिया पर उसकी कड़ी आलोचना हो रही है।
क्या है पूरा मामला
वीडियो में युवक कहता है कि मौजूदा समय में खर्च बहुत बढ़ गए हैं और वह अपनी पत्नी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसी कारण उसने यह “समाधान” निकाला कि वह अपनी पत्नी को किसी और को किराए पर दे देगा। इस बयान को सुनकर लोग हैरान रह गए। यूजर्स का कहना है कि इस तरह की सोच महिला को इंसान नहीं, बल्कि एक वस्तु के रूप में देखने का उदाहरण है।
Viral Video: वाइफ स्वैपिंग और गिरती नैतिकता पर बहस
इस वीडियो के वायरल होने के बाद नैतिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने कहा कि विवाह जैसे पवित्र रिश्ते को इस तरह सार्वजनिक मंच पर मजाक बनाना बेहद शर्मनाक है। भारत जैसे देश में, जहां पत्नी को सम्मान और बराबरी का दर्जा दिया जाता है, वहां इस तरह के बयान समाज को गलत दिशा में ले जाते हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी तीखी हैं। कुछ यूजर्स ने युवक को “घोर कलयुग की सोच” का प्रतीक बताया, तो कई ने कहा कि ऐसा व्यक्ति पति कहलाने के लायक नहीं है। कई लोगों ने महिला के पक्ष में आवाज उठाते हुए सलाह दी कि उसे ऐसे व्यक्ति से दूर रहना चाहिए और जरूरत पड़े तो कानूनी मदद लेनी चाहिए।
Viral Video: कानूनी और सामाजिक पहलू
कानूनी जानकारों के मुताबिक, भारत में किसी भी महिला को वस्तु की तरह किराए पर देने की बात करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है। यह महिला की गरिमा के खिलाफ है और अनैतिक गतिविधियों से जुड़े कानूनों के तहत दंडनीय हो सकता है। भले ही यह वीडियो किसी तरह का मजाक या पब्लिसिटी स्टंट हो, लेकिन इससे समाज में बेहद गलत संदेश जा रहा है।
ये भी पढ़े… टेस्ट ड्राइव के बहाने XUV कार लेकर फरार, कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंका






