Weekly Horoscope: लग्न राशि के आधार पर कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए 20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और करियर कैसा रहेगा। इस सप्ताह आपको किन क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है, किन बातों से लाभ होगा और किन सावधानियों को अपनाकर आप परेशानियों से बच सकते हैं, इसकी जानकारी यहां दी गई है।
साप्ताहिक राशिफल 20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता का सहयोग और उनसे लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है, इसलिए गुस्से और अहंकार में आकर कोई फैसला लेने से बचें। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो लाभ देने वाले साबित होंगे। रोजमर्रा के कामों को लेकर आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। हालांकि काम में आलस्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक लाभ पाने के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, शारीरिक दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। शारीरिक और मानसिक परेशानियां आपको प्रभावित कर सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। संतान से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में मन में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ लाभदायक परिस्थितियां बन सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे अवसर और लाभ मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार लेकर आ सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। इस सप्ताह किसी अनचाही यात्रा का योग बन सकता है। खर्च करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। धार्मिक और दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रह सकता है। आय के मामलों में नई परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में बेवजह की बातचीत और विवादों से दूर रहें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह नौकरी और व्यापार दोनों में लाभदायक रह सकता है। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। बेकार के मामलों में उलझने से बचें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्य के सहयोग से कुछ लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज में आलस्य परेशान कर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभ देने वाला हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कोई चिंता परेशान कर सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां ला सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। संतान से लाभ और सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। मन को शांत रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रह सकता है। रोजमर्रा के कामों में मन भटक सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और निवेश से फायदा होने की संभावना है। कामकाज में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। संतान के साथ किसी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे।
नोट: यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। सभी राशियों के लिए दिए गए फल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणामके लिए जन्म कुंडली, दशा और अंतरदशा का ज्योतिषीय अध्ययन करवाना उचित रहता है।
ये भी पढ़ें…धमकियों से नहीं डिगीं पूजा पाल, संघर्ष से बनीं यूपी भाजपा की उपाध्यक्ष








