ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » West Bengal Voter List: चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल? मतदाता सूची से कटे 58 लाख नाम

West Bengal Voter List: चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल? मतदाता सूची से कटे 58 लाख नाम

पश्चिम बंगाल मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं। मृत, स्थानांतरित, लापता और डुप्लीकेट वोटरों की पहचान के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
चुनाव से पहले सियासी हलचल

West Bengal Voter List: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर हलचल बढ़ सकती है। बता दें प्रदेश में चुनाव अगले साल होने वाले हैं, लेकिन विशेष गहन संशोधन के बाद राज्य की नई मसौदा वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस मतदाता सूची से करीब 58 लाख नामों को हटाया जा चुका हैं। इन नामों में लगभग 24 लाख ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी मौत हो चुकी है, साथ ही करीब 19 लाख लोगों ने अपना पता बदल लिया है, लगभग 12 लाख वोटर नहीं मिले और करीब 1.3 लाख नाम दोहराए गए पाए गए हैं।

चुनाव से पहले सियासी हलचल
चुनाव से पहले सियासी हलचल

मृत, लापता और डुप्लीकेट वोटरों की हुई पहचान

सूत्रों के से मिली जानकारी के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद लगभग 58 लाख 8 हजार से अधिक नाम इस सूची से बाहर हो सकते हैं। अनुमान है कि चुनाव आयोग आज इस पर विस्तार से जानकारी दे सकता है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में 24 लाख से ज्यादा मृत वोटरों की पहचान की जा चुकी है। यही नहीं करीब 12 लाख वोटर ऐसे भी हैं जो बार-बार घर जाने के बाद भी नहीं मिले। नियम के अनुसार, अगर बूथ लेवल ऑफिसर किसी वोटर के घर तीन बार या उससे अधिक जाता है और वह नहीं मिलता, तो उसका नाम मिसिंग सूची में डाल दिया जाता है।

West Bengal Voter List: चुनाव से पहले सियासी हलचल
चुनाव से पहले सियासी हलचल

West Bengal Voter List: चुनाव आयोग आज दे सकता है पूरी जानकारी

यही नहीं लगभग 19 लाख से अधिक वोटरों ने अपना पता बदला है, साथ ही उनके नाम एक से ज्यादा जगह के वोटर लिस्ट में दर्ज किए गए थे। इस बात के सामने आने के बाद अब उनके नाम दूसरे जगहों से हटाए जा रहे हैं। बता दें, चुनाव आयोग ने करीब 1.37 लाख वोटरों को फर्जी बताया है, और यह सभी नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे। इनके साथ ही लगभग 57 हजार लोगों को अन्य श्रेणी में रखकर सूची से बाहर किया गया है।

16 दिसंबर, मंगलवार को पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को जारी कीया गया है। अगर इस लिस्ट में किसी भी तरह की गलती या किसी को इसे लेकर आपत्ति है, तो लोग चुनाव आयोग को अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सभी शिकायतों की जांच होगी और सबूतों की पुष्टि करी जाएगी। जिसके बाद ही अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल