West bengal: सोचिए, आप डेटिंग ऐप पर किसी से मिलते हैं और आपको लगता है कि ये एक आम मुलाकात है। कोलकाता के रानीकुटी इलाके में ऐसा ही हुआ। लड़के ने सोचा, “चलो आज कुछ नया मज़ा लेंगे।” लड़की ने उसे Couple Cafe Zone में मिलने बुलाया।
कैफे में हुआ अजीब मोड़
कैफे में जैसे ही कदम रखा, माहौल आम लग रहा था हल्की रोशनी, कॉफी की खुशबू और लोगों की हँसी। दोनों ने बैठकर दो कॉफी और एक हुक्का ऑर्डर किया। लड़की हँसते-खेलते बातें कर रही थी, लेकिन अचानक माहौल बदल गया।
West bengal: भारी बिल ने कर दिया चौंका
जब बिल आया, तो लड़के की आँखें खुली की खुली रह गईं 8500₹! स्टाफ ने उसे घेर लिया, जैसे उसने कोई गलती की हो।
लड़की वहीं बैठी हँस रही थी और कुछ ही पलों में चली गई। बाद में पता चला कि ऑर्डर में जानबूझकर एक्स्ट्रा आइटम्स जोड़ दिए गए थे, ताकि बिल इतना भारी हो जाए।
एक्सपर्ट्स की चेतावनी
West bengal: विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई प्यार नहीं, बल्कि संगठित ठगी थी। उन्होंने साफ कहा कि डेटिंग ऐप पर मिलने जाएँ तो हमेशा सावधान रहें। मिलने की जगह खुद चुनें। सुनसान या बेहद प्राइवेट जगहों से बचें। अपने दोस्तों या परिवार को जानकारी दें। सतर्क रहिए, क्योंकि प्यार भी कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े: संभल में बुलडोजर एक्शन: सरकारी जमीन से मदरसा, मस्जिद और दुकानें हटाई गईं








