Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » कौन था व्हाइट हाउस के बाहर गोलियां बरसाने वाला युवक? खुद को बताता था ‘ईसा मसीह’

कौन था व्हाइट हाउस के बाहर गोलियां बरसाने वाला युवक? खुद को बताता था ‘ईसा मसीह’

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर ने खुद को बताया ‘ईसा मसीह’

 White House shooting: शनिवार शाम व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी की एक गंभीर घटना हुई। इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में हमलावर को गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस घटना को Donald Trump की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। फिलहाल व्हाइट हाउस की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।

आरोपी की पहचान और घटना की जगह

New York Post की रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है, जो मैरीलैंड का रहने वाला था।बताया जा रहा है कि उसने व्हाइट हाउस परिसर के पास स्थित आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग के नजदीक, 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू एनडब्ल्यू के चौराहे पर करीब 30 गोलियां चलाईं।रिपोर्ट के अनुसार, वह खुद को ईसा मसीह मानता था।

 White House shooting:  व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर ने खुद को बताया ‘ईसा मसीह’
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर ने खुद को बताया ‘ईसा मसीह’

 White House shooting: नासिर बेस्ट कौन था?

हालांकि हमले के पीछे का असली कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के आधार पर माना जा रहा है कि बेस्ट मानसिक रूप से अस्थिर था।वह पहले भी कई बार व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा क्षेत्रों में घूमता हुआ देखा गया था। इसके अलावा, उस पर पहले से एक अदालत का आदेश भी था, जिसमें उसे उस इलाके में प्रवेश करने से रोका गया था, लेकिन उसने इस आदेश का उल्लंघन किया था।

पहले भी हो चुकी थीं गिरफ्तारियां

नासिर बेस्ट पहले भी कई बार पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था:26 जून 2025 को उसे वाशिंगटन में 15वीं स्ट्रीट और ई स्ट्रीट एनडब्ल्यू के पास ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में पकड़ा गया था।इसके बाद 10 जुलाई 2025 को उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया, जब उसने व्हाइट हाउस के प्रतिबंधित क्षेत्र में गलत तरीके से प्रवेश किया।रिपोर्ट के अनुसार, उसने एक निकास द्वार से अंदर घुसने की कोशिश की थी, जो नियमों के खिलाफ था।गिरफ्तारी के दौरान उसने अजीब बयान भी दिए थे। उसने खुद को “ईसा मसीह” बताया और यह भी कहा कि वह जानबूझकर गिरफ्तार होना चाहता है।

क्या था हमले का मकसद?

अब तक अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस हमले के पीछे कोई राजनीतिक कारण था या नहीं।हालांकि, इस घटना के बाद सभी राजनीतिक नेताओं ने हिंसा की निंदा की है। यह घटना हाल के समय में Donald Trump की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को और बढ़ाती है।

घटना के समय क्या हुआ?

शनिवार शाम (अमेरिकी समय के अनुसार) व्हाइट हाउस के बाहर अचानक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस में मौजूद थे।सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, एक सुरक्षा चौकी पर हमलावर ने सीक्रेट सर्विस के एजेंटों पर गोली चलाई। इसके जवाब में पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया।उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें…व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, अंदर मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप, सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments