Home » तेलंगाना » प्यार, साजिश और मौत! तेलंगाना में पति के विदेश से लौटते ही पत्नी ने प्रेमी संग की हत्या, टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया से हत्या का आरोप

प्यार, साजिश और मौत! तेलंगाना में पति के विदेश से लौटते ही पत्नी ने प्रेमी संग की हत्या, टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया से हत्या का आरोप

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में संध्या ने पति प्रशांत का कत्ल किया

Wife Killed Husband: तेलंगाना के निजामाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस पत्नी ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, उसी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। जबकि इस मामले में जुटी पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई है उसने हर किसी को हैरान कर दिया।

कैसे खुला हत्या का खौफनाक राज

35 वर्षीय प्रशांत खाड़ी देश में काम करता था। 30 जून को उसकी मौत को शुरुआत में एक सामान्य हादसा माना गया, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला एक सुनियोजित हत्या की साजिश में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, प्रशांत की पत्नी संध्या का कथित तौर पर अनिल नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों को लगता था कि प्रशांत उनके रिश्ते की सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए उन्होंने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस साजिश में वेंकट साई नाम के एक अन्य युवक को भी शामिल किया गया।

Wife Killed Husband: छत से दिया धक्का

जांच में सामने आया कि 29 जून को वेंकट साई ने प्रशांत को शराब पिलाई और उसे एक इमारत की छत पर ले गया। वहां संध्या से फोन पर बातचीत करने के बाद उसने कथित तौर पर प्रशांत को छत से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर चोटें आने के बावजूद प्रशांत की जान बच गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन आरोपियों की साजिश यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस का दावा है कि जब प्रशांत बच गया, तो उसकी हत्या के लिए दूसरी योजना बनाई गई। पहले उसे अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया और बाद में घर लाकर इलाज किया जाने लगा। इसी दौरान नर्स के रूप में काम करने वाली संध्या ने कथित तौर पर कैनुला के जरिए प्रशांत के शरीर में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा इंजेक्ट कर दी। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने घायल प्रशांत को चारपाई से नीचे भी धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

30 जून को प्रशांत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अगले दिन उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे के भारत लौटने की जानकारी तक नहीं थी और बहू की भूमिका पर गंभीर संदेह जताया। पुलिस ने जांच के दौरान संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और वेंकट साई से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की हर कड़ी की जांच कर रही है। यदि जांच में लगाए गए आरोप अदालत में साबित होते हैं, तो यह मामला रिश्तों में विश्वासघात और सुनियोजित हत्या के सबसे चौंकाने वाले मामलों में गिना जाएगा।

ये भी पढ़े… CM योगी का प्रतापगढ़-सुल्तानपुर दौरा आज, 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात