Winter Hair Care: ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को बाल झड़ने, डैंड्रफ होने या बालों में रूकेपन की समस्या होती है। मौसम के बदलते ही हमें बालों को हेल्थी बनाए रखने के लिए इन पर थोड़ी ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। इस लेख में हम आयुर्वेद द्वारा बताए गए नुस्खों के बारे में जानेंगे जिसकी मदद से आप चमकदार, मजबूत बालों को बना सकते है।

सर्दियों में वात दोष और उसका प्रभाव
Winter Hair Care: दरअसल, हमारी शरीर में वात दोष सर्दियों के दिनों में बढ़ जाता है। इसी वजह से सर्दियों के मौसम में पाचन शक्ति तेज होती है और हमारा शरीर भारी से भारी खाना पचा पाता है। इसलिए अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए आप इस मौसम में पोषण से भरपूर आहार का सेवन कर सकते हैं। यदि हम बालों को मजबूत बनाना चाहते है तो सबसे जरूरी है आंतरिक पोषण पर ध्यान देना। चेहरा हो या बालों अगर चमकदार, मजबूत और स्वस्थ्य बनाना है तो बाहरी देखभाल सिर्फ काफी नहीं होती, बल्कि इसके लिए आपको सही मात्रा में पूरे पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन कर आंतरिक मजबूती देना जरूरी होता है।
Winter Hair Care: बालों को मजबूत कैसे बनाएं, आंतरिक पोषण का महत्व
1. पेट एक चम्मच देसी घी को गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। इससे आपके शरीर में वात दोष को कम होता है और बालों का रूखापन भी कम जाता है।
2. नाश्ते से पहले तिल और अलसी का सेवन भी कर सकते है। इसकी मदद से बालों को मजबूती मिलती हैं।
3. रात के समय दूध और दो खजूर का सेवन करें।
4. आंवला या त्रिफला का चूर्ण भी बना कर आप पानी के साथ इसे ले सकते है।

Winter Hair Care: बालों को दें बाहरी पोषण
इसी के साथ बाहरी देखभाल के लिए आप अपने पसंद का कोई भी तेल जैसे नारियल, भृंगराज इत्यादि हल्का गुनगुना कर बालों में मालिश करते हुए लगाएं। तेल मालिश से सर में रक्त संचार बढ़ता है और चिंता – तनाव कम करने में भी मदद मिलती है।
Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी आप तक साझा करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी चीज को अपने जीवनशैली में अपनाने से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
Read More: BATHUA KHANE KE FAYDE: आंतों से लेकर जोड़ों तक, जानिए बथुआ कैसे रखता है शरीर को फिट?







