Home » राष्ट्रीय » Weather Update: लोहड़ी और मकर संक्रांति पर भी ठंड का कहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Weather Update: लोहड़ी और मकर संक्रांति पर भी ठंड का कहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

Winter Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे और ठंड का कहर है। लोहड़ी का त्योहार आ गया है, लेकिन ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। देश के कुछ राज्यों के जिलों में रेड अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। वहीं कुछ हिस्सों में कोहरे की चेतावनी दे दी गई है। चलिए जानते हैं कि कहां मौसम का मिज़ाज कैसा रहने वाला है।

Winter Weather Update: कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, ठंड का प्रकोप जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी, मंगलवार के दिन दिल्ली के हालात में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। यहां कुछ इलाकों में आसमान साफ रहेगा। वहीं सुबह और शाम के वक्त कुछ जगहों पर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। लेकिन IMD ने सतर्क रहने की सलाह दी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहने की आशंका है। मकर संक्रांति के दिन मौसम साफ रहने के अनुमान हैं। कुछ जगहों पर शीत लहर चल सकती है।

Winter Weather Update: पंजाब से उत्तराखंड तक शीतलहर का अलर्ट

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अब भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। लोगों को कोहरे से बचने की सलाह दी गई है। ठंड का प्रकोप उत्तर प्रदेश में अभी बना रहेगा। यहां ठंड के और अधिक बढ़ने की भी संभावना बताई गई है।

Winter Weather Update: कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

इसी के साथ देश के अन्य राज्यों जैसे पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले 2 से 3 दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना बताई गई है। यहां तेज शीतलहर के चलते भीषण ठंड रहने वाली है, जिसके बाद ठंड में कमी देखने को मिल सकती है।

बिहार और उत्तर-पश्चिम भारत में कोहरे की चेतावनी

बिहार और देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अभी 4 से 5 दिनों तक कोहरे की चेतावनी दी गई है। हालांकि यहां के न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में 13 से 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

यह भी पढे़ : गुजरात का पतंग महोत्सव: पीएम मोदी की दूरदृष्टि से स्थानीय परंपरा बनी वैश्विक सांस्कृतिक पहचान