Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग, पुलिस पर पथराव से मचा हड़कंप

नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग, पुलिस पर पथराव से मचा हड़कंप

नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग, पुलिस पर पथराव से मचा हड़कंप
Spread the love

worker protest out of control: नोएडा के औद्योगिक इलाके में सोमवार सुबह ऐसा बवाल मचा जिसने पूरे शहर को हिला दिया। वेतन बढ़ोतरी, समय पर सैलरी और कर्मचारियों के सम्मानजनक व्यवहार की मांग को लेकर हजारों श्रमिक सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते शांत प्रदर्शन उग्र हो गया और फैक्ट्री एरिया युद्धभूमि में बदल गया। कई जगह आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और सड़क जाम की तस्वीरें सामने आईं।

फेज-2 से उठी चिंगारी, 10 इंडस्ट्रियल इलाकों तक फैली आग

सबसे पहले हालात नोएडा फेज-2 क्षेत्र में बिगड़े, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी फैक्ट्रियों के बाहर इकट्ठा हुए। कर्मचारियों का आरोप था कि महीनों से उनकी समस्याएं अनसुनी की जा रही थीं। गुस्सा इतना बढ़ा कि प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और कुछ ही देर में विरोध कई औद्योगिक सेक्टरों तक फैल गया। सेक्टर 1, 15, 62, 40, 60, 85 और डीएनडी फ्लाईओवर के आसपास जाम जैसे हालात बन गए।

worker protest out of control: पुलिस से सीधा टकराव, पलटी गाड़ी और बरसे पत्थर

जब पुलिस ने भीड़ को हटाने और हालात संभालने की कोशिश की तो मामला और भड़क गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। मौके पर पुलिस वाहन पलट दिया गया, कई गाड़ियों में आग लगा दी गई और जमकर पथराव हुआ। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भारी बल तैनात कर दिया।

worker protest out of control: PAC उतरी मैदान में, अफसर कंट्रोल रूम से नजर बनाए हुए

स्थिति हाथ से निकलती देख प्रशासन ने PAC और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर उतार दिया। कई थानों की फोर्स को तुरंत अलर्ट किया गया। बड़े अधिकारी कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। कंपनियों के बाहर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है।

डीएम का बड़ा बयान, कर्मचारियों को दिए भरोसे के वादे

तनाव के बीच जिलाधिकारी मेधा रूपम का बयान सामने आया है। उन्होंने कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कंपनियों के साथ बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं। हर महीने की 10 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। वेतन पर्ची देना अनिवार्य होगा। कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा समिति बनाई जाएगी और शिकायत पेटियां भी लगाई जाएंगी।सूत्रों के मुताबिक पिछले तीन दिनों से कई कंपनियों के कर्मचारी वेतन बढ़ाने और काम की स्थितियों को लेकर विरोध कर रहे थे। सोमवार को जब बात नहीं बनी तो हजारों की भीड़ अचानक सड़कों पर उतर आई। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ते चले गए और पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

worker protest out of control: नोएडा में डर, सवाल और इंतजार

फिलहाल हालात नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी है, लेकिन इस हिंसक प्रदर्शन ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कर्मचारियों की मांगें पहले सुनी जातीं तो यह बवाल टल सकता था? क्या उद्योग नगरी नोएडा में श्रमिक असंतोष अब बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है? शहर फिलहाल शांत जरूर है, लेकिन तनाव अब भी बाकी

ये भी पढ़े: नोएडा में प्रदर्शन के बीच DM का वीडियो वायरल, ओवरटाइम पेमेंट और वीक ऑफ का आश्वासन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments