Workers Protest in Noida: नोएडा के फेज-2 इलाके में श्रमिक आंदोलन ने अचानक उग्र रूप ले लिया। निजी कंपनी के मजदूरों का प्रदर्शन इतना तेज हो गया कि सेक्टर 84 में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई और हालात संभालने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। देखते ही देखते शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
वायरल हुआ DM मेधा रूपम का वीडियो
इसी बीच गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम का एक वीडियो सामने आया, जो 12 अप्रैल को जारी किया गया था। वीडियो में डीएम ने श्रमिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में सभी औद्योगिक इकाइयों के साथ विस्तृत बैठकें की गई हैं और कई अहम निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि मजदूरों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
Workers Protest in Noida: ओवरटाइम पर मिलेगा डबल पैसा
डीएम ने बताया कि अब श्रमिकों को ओवरटाइम काम कराने पर दोगुनी दर से मजदूरी दी जाएगी। लंबे समय से मजदूर इसी मांग को लेकर आवाज उठा रहे थे। प्रशासन के इस फैसले को आंदोलन के बीच बड़ी राहत माना जा रहा है।
हर मजदूर को मिलेगा वीक ऑफप्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी से छुट्टी वाले दिन काम कराया जाता है, तो उस दिन का भुगतान भी दोगुनी दर से किया जाएगा। यह फैसला सीधे तौर पर लाखों कामगारों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।डीएम ने कहा कि सभी श्रमिकों को नियमों के अनुसार बोनस दिया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 30 नवंबर से पहले रकम उनके बैंक खातों में पहुंच जाए। बोनस भुगतान को लेकर भी लंबे समय से कर्मचारियों में नाराजगी बताई जा रही थी।
*जिलाधिकारी की श्रमिकों से अपील*
सभी श्रमिक भाई एवं बहन शांतिपूर्वक कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्य करें तथा जिले में सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग। अफवाहों पर ध्यान न दें। श्रमिकों सहायता हेतु कंट्रोल रूम नम्बर: 120-2978231,120-2978232,120-2978862,120-2978702 pic.twitter.com/VVphIVaNpl— DM NOIDA Gautam Buddha Nagar (@dmgbnagar) April 12, 2026
Workers Protest in Noida: योगी सरकार का संदेश- बातचीत से निकलेगा हल
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और उद्योगों के विस्तार से युवाओं को फायदा मिल रहा है। अगर कहीं वेतन या सुविधाओं को लेकर कोई समस्या है, तो आंदोलन की जगह बातचीत से समाधान निकाला जाए।मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सरकार हर श्रमिक को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
हिंसा के पीछे साजिश का शक
नरेंद्र कश्यप ने यह भी कहा कि पिछले 48 घंटों से प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन अचानक हिंसा भड़कना इस ओर इशारा करता है कि कुछ राजनीतिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है।नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन ने सरकार, प्रशासन और उद्योग जगत तीनों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ मजदूर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा है। अब देखने वाली बात होगी कि DM के ऐलानों के बाद प्रदर्शन थमता है या आंदोलन और बड़ा रूप लेता है।
ये भी पढ़े: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन सड़कें जाम कई जगह बवाल,सीएम योगी ने तुरंत लिया संज्ञान








