ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » WPL 2026: यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स आज आमने-सामने, कौन तोड़ेगा हार का सिलसिला?

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स आज आमने-सामने, कौन तोड़ेगा हार का सिलसिला?

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले दो मैच हार चुकी हैं। आज दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। मैच के साथ-साथ यूपी वॉरियर्स ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाली पहल की घोषणा की है।
यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स आज आमने-सामने

WPL 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 काफी रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुकी है। इस सीजन दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अपने पहले दो मैच खेलने के बावजूद अभी तक जीत दर्ज नहीं की है। पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ये दोनों टीमें सबसे नीचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान पर है, जबकि यूपी वॉरियर्स वूमेन्स प्रीमियर लीग के पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर हैं। दोनों टीमों का नेट रन रेट भी नकारात्मक में है।

दोनों टीमों का हाल

दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा नेट रन रेट -1.350 है, वहीं यूपी वॉरियर्स का -2.443 है। वूमेन्स प्रीमियर लीग में कुल 22 मुकाबले होंगे। प्रत्येक टीम के पास इतने मैच नहीं हैं कि वे अपने नेट रन रेट को बेहतर बनाए रख सकें। अब देखने वाली बात यह है कि आज के मैच में कौनसी टीम जीत दर्ज कर बेहतर स्थिति में आएगी।

WPL 2026: क्यों नहीं जीत पाई अभी तक

वूमेन्स प्रीमियर लीग में कुल पांच टीम हैं, जिसकी वजह से मैच लगातार खेले जा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली ने अपने पहले दो मैच लगातार खेले। पहला मैच 10 जनवरी को मुंबई के खिलाफ था, जिसमें मुंबई ने 195 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक डिफेंड करते हुए दिल्ली को 50 रनों से हराया। दूसरा मैच 11 जनवरी को था, जिसमें दिल्ली ने 209 रन का पीछा करते हुए केवल 205 रन बनाए और 4 रनों से हार गई।

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स आज आमने-सामने
यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स आज आमने-सामने

हेड टू हेड आंकड़े

यूपी वॉरियर्स का भी हाल इसी तरह रहा। पहला मैच 10 जनवरी को गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ था, जिसमें उन्हें 207 रन का लक्ष्य हासिल करना था। लेकिन यूपी वॉरियर्स केवल 197 रन ही बना सकी और 10 रन से हार गई। दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 145 रन बनाए, जिसे RCB ने 12.1 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर चेज़ कर लिया।

अब सवाल यह है कि क्या यूपी वॉरियर्स इस हार के सिलसिले को तोड़ पाएगी या ये सिलसिला जारी रहेगा। हेड टू हेड स्टेट्स,पिछले 10 मैचों में से दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स ने केवल 2 मैच में जीत हासिल की है।

यूपी वॉरियर्स की खास पहल

खेल के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के उद्देश्य से यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन में लड़कियों के लिए मुफ्त, लचीली और आजीवन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष मैच की घोषणा की है।17 जनवरी को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेला जाने वाला यह मैच इस विश्वास पर आधारित है कि हर लड़की को मैदान पर और जीवन में अपनी पारी खेलने का अधिकार है।

शिक्षा और खेल का संगम

इस पहल के केंद्र में “वॉरियर्स की एकजुट गर्ल्स” नामक साझेदारी है, जो वंचित समुदायों में काम करने वाला जमीनी संगठन है और लड़कियों के लिए शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने का प्रयास करता है। ओपन स्कूलिंग से छात्र बिना नियमित स्कूल जाए अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा पूरी कर सकते हैं। इससे उन्हें लचीलापन, विश्वसनीयता और न्यूनतम या बिना किसी लागत के शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।कई किशोरियों और युवतियों में एथलीट, देखभाल करने वाली महिलाएं और परिवार में पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी शामिल हैं। यह मॉडल उनकी वास्तविकताओं के अनुरूप सीखने का दूसरा मौका प्रदान करता है।

Written by- Adarsh kathane

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल