ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » YOGI: यूपी में 1 गीगावॉट एआई-एचपीसी हब की पहल, 25 बिलियन डॉलर निवेश प्रस्तावित

YOGI: यूपी में 1 गीगावॉट एआई-एचपीसी हब की पहल, 25 बिलियन डॉलर निवेश प्रस्तावित

YOGI

YOGI: उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत एएम ग्रुप और ‘इन्वेस्ट यूपी’ के बीच 1 गीगावॉट हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूट (एचपीसी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में विकसित होने वाली इस परियोजना में लगभग 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश प्रस्तावित है।

289 एकड़ में अत्याधुनिक हब

यीडा ने सेक्टर-28 में 114 एकड़ और सेक्टर-8डी में 175 एकड़, कुल 289 एकड़ भूमि के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया है। यह हब लगभग पांच लाख हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट्स से लैस होगा और पवन, सौर व पम्प्ड स्टोरेज आधारित 24×7 कार्बन-फ्री ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण 2028 तक शुरू करने और 2030 तक पूर्ण 1 गीगावॉट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।

YOGI: वैश्विक मांग को मिलेगा समर्थन

एआई और एचपीसी की बढ़ती मांग को देखते हुए यह केंद्र वैश्विक हाइपरस्केलर्स, अनुसंधान संस्थानों और उद्यमों की जरूरतों को पूरा करेगा। एएमजी एआई लैब्स ‘एआई के लोकतंत्रीकरण’ के तहत डेवलपर्स को अत्याधुनिक चिपसेट्स तक पहुंच उपलब्ध कराएगा, जिससे घरेलू और वैश्विक एआई समाधान विकसित करने में तेजी आएगी।

रोजगार और एफडीआई को बढ़ावा

परियोजना से बड़े पैमाने पर एफडीआई आकर्षित होने और हजारों उच्च-कुशल रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कूलिंग तकनीकों के स्थानीय इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल यूपी को डिजिटल अर्थव्यवस्था की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल