Home » नई दिल्ली » 12 साल, 12 बड़ी उपलब्धियां! तेजस्वी सूर्या ने बताया कैसे मोदी राज में बदला भारत

12 साल, 12 बड़ी उपलब्धियां! तेजस्वी सूर्या ने बताया कैसे मोदी राज में बदला भारत

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

12 Year of Modi: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के मौके पर उपलब्धियां गिनाईं। सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास की दोहरी गति देखने को मिल रही है।

विकास के कार्यों में लापरवाही नहीं

प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने का काम किया है कि विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। आज की तारीख में हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा सांसद के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब आतंकवाद और नक्सलवाद को दोहरी चोट पहुंची है। आज की तारीख में नक्सलवाद की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि वो दम तोड़ रही है। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि हर जगह शांति की स्थापना हो। उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले तक मोबाइल फोन के मैन्युफैक्चरिंग विदेश में होती थी। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की बदौलत इनकी मैन्युफैक्चरिंग देश में ही रही है। देश में ही हर प्रकार के मोबाइल फोन का अंसैंबल हो रहा है। इस वजह से हमारे युवाओं को यहीं पर रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा, उन्होंने भारत के विकास पर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, पिछले कुछ सालों में वैश्विक मोर्चे पर एक नहीं, बल्कि कई तरह की चुनौतियां पैदा हुई हैं। मसलन, कोरोना की वजह से पैदा हुई चुनौतियां, रूस और यूक्रेन की वजह से मिली चुनौतियां।

12 Year of Modi: तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ा देश 

इन चुनौतियों के बीच में भारत ने तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ने का काम किया है, जिसके लिए हमें अपने नीति निर्माताओं की सराहना की जानी चाहिए। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वांगीण विकास के रूप में देखा जाना चाहिए। भाजपा सांसद के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी है। युवाओं के रोजगार देने की दिशा में महत्वाकांक्षी योजनाओं को तैयार करके उसे धरातल पर उतारने का काम किया है। यही कारण है कि आज की तारीख में हमें हर क्षेत्र में विकास के कार्य दोहरी गति से होते हुए दिख रहे हैं। इस बीच, इन सालों में केवल एक ही पार्टी है, जो देश के युवाओं को आवाज देने की कोशिश कर रही है। उनके लिए काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक इस राजनीतिक दल ने लोगों को एकजुट करने का काम किया है। इसके साथ ही, उन्होंने विरोध प्रदर्शन के हिंसात्मक होने पर भी प्रतिक्रिया दी।

उनके मुताबिक, हम हमेशा से ही इस बात की पैरोकारी करते हुए आ रहे हैं कि इस देश में कोई भी विरोध प्रदर्शन हो। चाहे वो किसी दल का दो या किसी राजनीतिक मोर्चे का हो। हम हमेशा से ही इस बात की वकालत करते हुए आए हैं कि विरोध प्रदर्शन में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए। इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े… गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला योगी सरकार का बुलडोजर